Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गौकशी करने वाले दो बदमाश एनकाउंटर में अरेस्ट:क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में पुलिस ने 5 तस्करों को अरेस्ट किया

    7 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात एनकाउंटर में दो गौ तस्करों को दौड़ाकर पैर में गोली मारी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि 3 मार्च की रात को भी इसी गैंग ने गोकशी की थी। मंगलवार रात फिर से यह गौकशी करने पहुंचे। जहां क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना प्रभारी सरिता मलिक ने पूरी टीम के साथ घेराबंदी की। देखते ही बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया। जिसमें पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को दौड़ा कर गोली मारी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब पूछताछ की जा रही है। 8 दिन पहले भी की थी गोकशी क्रॉसिंग रिपब्लिक पर पुलिस को जानकारी मिली थी कि जिस गिरोह ने 3 मार्च को गौकशी की घटना को अंजाम दिया गया था। वही गिरोह आज दोबारा से सक्रिय है। सूचना का संज्ञान लेते हुए तत्काल तीन चेक पाइंट्स बनाए गए। पुलिस बल को तैनात किया गया। ABES कट व चिपियाना अंडरपास पर चेक पाइंट्स बनाए गए। पुलिस टीम ने गाड़ी की पहचान करते हुए होंडा सिटी गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो कार सवार व्यक्तियों ने गाड़ी को पीछे मोड़कर चिपियाना अंडर पास की ओर मोड़कर भागने की कोशिश की। वहां पर पुलिस को देखकर तस्करों ने गाड़ी को कच्चे रास्ते पर उतार कर भागने की कोशिश की। अपने आप को घिरता हुआ देखकर पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर किया। पुलिस ने दोनों के पैर में गोली मारकर पकड़ा। घायलों की पहचान मारूफ व अयान के रूप में हुई है। 3 अन्य साथियों जिनके नाम जोहिन, आलम व समीर को पुलिस द्वारा घेर कर पकड़ा गया है। मौके से 2 तमंचे, कारतूस, छुरे, रस्सी और एक कार बरामद हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ जोन में अंतरजनपदीय हैंडबॉल-बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू:अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने रिजर्व पुलिस लाइन में किया उद्घाटन
    Next Article
    रिश्वत लेते बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार:लोन पास कराने के मांगे 50 हजार, 7 घंटे पूछताछ के बाद लखनऊ रवाना; मुंह छिपाते नजर आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment