Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के 15 सेंटरों पर आयोजित होगी NEET की परीक्षा:सख्त सुरक्षा के बीच 2 से 5 बजे तक होगा एग्जाम ,1:30 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री

    1 hour ago

    2

    0

    मेरठ में 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शासन के निर्देश पर जिले के सभी 15 परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराई जा सके। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है, जबकि अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को एंट्री नहीं मिलेगी। प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा केंद्रों के बाहर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ गेट पर सभी अभ्यर्थियों को चेकिंग की जाएगी। इस दौरान पुलिस बल और स्टाफ अभ्यर्थियों की जांच में सहयोग करेंगे। साथ ही, अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ईयरफोन, ब्लूटूथ आदि परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की संभावना को पूरी तरह खत्म किया जा सके। यह है मेरठ में NEET-UG के 15 सेंटर NEET-UG 2026 परीक्षा के लिए जिले में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें मेरठ कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, सनातन धर्म ब्यायज इंटर कॉलेज, रघुनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज, केवी डोगरा लाइन, केवी सिख लाइन, केवी पंजाब लाइन, एनएएस इंटर कॉलेज, इस्माइल महिला पीजी कॉलेज, खालसा कन्या इंटर कॉलेज, सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज, देवनागरी इंटर कॉलेज, शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज ,एनएएस इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, VIDEO:झांसी में शादी से लौट रहे थे दंपत्ति, झपकी आने से हुआ हादसा, पत्नी घायल
    Next Article
    बरेली में AIMIM के प्रदेश महासचिव का विवादित बयान:प्रदेश महासचिव बोले- देश में अब मुसलमानों को डर लगता है, दाढ़ी-टोपी देखकर हो रहे हमले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment