Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के 28 टूरिस्ट की ट्रैवलर खाई में गिरी:आगे का शीशा टूटने से ननद-भाभी उछलकर बाहर गिरीं, दोनों की मौत; नैनीताल से लौट रहे थे

    1 day ago

    1

    0

    मेरठ से नैनीताल घूमने गए एक परिवार की ट्रैवलर खाई में गिर गई। ट्रैवलर में 28 लोग सवार थे। ब्रेक फेल होने से गाड़ी खाई में गिरकर एक पेड़ से टकराई। इससे आगे का शीशा टूट गया और दो महिलाएं उछलकर बाहर गिर गईं। उन दोनों की ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। मेरठ से भी परिवार के लोग नैनीताल रवाना हो गए। हादसा नैनीताल में कालाढूंगी मार्ग पर बुधवार की देर रात हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कई घंटे तक चले राहत व बचाव अभियान के बाद सभी घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के मुताबिक वाहन में कुल 28 लोग सवार थे। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। उसमें एक की पहचान नफीस की पत्नी शहनाज (45) और बहन नाजरीन (32) के रूप में हुई है। जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है। 3 तस्वीर देखिए... अब विस्तार से पूरा मामला जानिए... लिसाड़ी गेट के ताला फैक्ट्री निवासी नफीस और उनके भाई अनीस किताबों की प्रिंटिंग और स्टेशनरी का कारोबार करते हैं। दोनों भाई अपने परिवार के साथ घूमने के लिए उत्तराखंड के नैनीताल गए थे। मंझले भाई रईस नहीं गए थे, उनकी पत्नी और बच्चे गए थे। अनीस के साथ उनकी पत्नी रुकसाना और बच्चे अमन व अलविया था। नफीस के साथ उनकी पत्नी शहनाज और तीन बच्चे तसबीहा, जरनीम और सुहेमा गए थे। बहन के परिवार समेत 28 लोग घूमने गए थे। वहां से बुधवार की रात सभी लोग घर वापस आ रहे थे। रास्ते में नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर इनके ट्रैवलर का ब्रेक फेल हो गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। यह हादसा कालाढूंगी से एक किलोमीटर पहले लाल मिट्‌टी इलाके में हुई। गाड़ी को नईम चला रहा था। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने सभी घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इसमें शहनाज और नाजरीन की माैत हाे गई। ड्राइवर ने पैरापिट से टकराना चाहा, कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ट्रैवलर चला रहा ड्राइवर नईम भी घायल हुआ है। उसने अस्पताल में पुलिस को बताया कि रास्ते में उसकी गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होते ही उसने गाड़ी को नियंत्रित करने का पूरा प्रयास किया। गाड़ी की रफ्तार बढ़ती देख सब लोगों की सांसें अटक गईं। कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर प्रिया बैंड के पास नईम ने गाड़ी रोकने के लिए उसे सड़क किनारे स्थित पैरापिट नुमा दिवार से टकराने की सोची, लेकिन तेज रफ्तार के कारण पैरापिट टूट गया और वाहन सीधे खाई में गिरा और पेड़ से जा टकराया। इससे वाहन का आगे का शीशा टूटा और दोनों महिलाएं वहीं गिर गईं। पीछे मौजूद लोगों ने उनका हाथ थामने की कोशिश भी की लेकिन वे उन्हें बचा नहीं सके। हादसे में यह घायल हुए हैं इस हादसे में परिवार के आशिक (24) पुत्र नवाबुद्दीन, सना (22) पत्नी आशिक, साबिर (2) पुत्र आशिक, शाकिरा (15) पुत्री नवाब, आयशा (23) पत्नी मोमिन, अनीसा पत्नी निजामुद्दीन, फरहत (48) पत्नी इकबाल, नफीसा अहमद, शब्बीर अहमद (45), लाइस (30) पत्नी नईम, अलीया (25) पुत्री अनीस अहमद, रेशमा (40) पत्नी नवाब, रब्बाना (50) पत्नी अनीस अहमद, सुहेमा (8) पुत्री नफीस, तस्लीबिया (11) पुत्री इस्म, माहिरा (1) पुत्री नईमुद्दीन, मोमिन (30) पुत्र निजामुद्दीन घायल हुए हैं। परिवार में मातम, दुकानें बंद नैनीताल में हुए हादसे की जानकारी के बाद मेरठ के ताला फैक्ट्री क्षेत्र में मातम छा गया। परिजन रातों-रात हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए। अस्पताल के बाहर परिजनों की भीड़ जुटी हुई है और सभी घायल रिश्तेदारों की सलामती की दुआ कर रहे हैं। नाजरीन के भाई परवेज ने बताया कि परिवार के 28 सदस्य नैनीताल घूमने गए थे जिसमें नाजरीन और उनके भाई नफीस की पत्नी शहनाज की मौत हो गई है पूरे परिवार में मातम है उन्होंने बताया कि देर शाम तक सभी घायल और मृतकों के शव मेरठ पहुंचेंगे पूर्व मंत्री हाजी इसरार सैफी ने कहा- हादसे से शहर में गम का माहौल है सपा सरकार में मंत्री रहे हाजी इसरार सैफी भी हादसे की सूचना मिलने के बाद ताला फैक्ट्री इलाके में पहुंचे। उन्होंने बताया कि ताला फैक्ट्री मोहल्ले का ही रहने वाला एक परिवार नैनीताल घूमने गया था। मेरठ लौटते समय गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई । उन्होंने कहा कि इस हादसे के बाद ताला फैक्ट्री मोहल्ले में ही नहीं पूरे मेरठ शहर में दुख का माहौल है। उन्होंने बताया कि देर शाम तक दोनों शव मेरठ पहुंचेंगे। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें राममंदिर कर्मचारी टिन्नू की पत्नी बोली- बदनाम किया जा रहा:SIT तीसरे दिन जांच के लिए पहुंची, BJP नेता बोले- बिना आग धुआं नहीं उठता अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के बाद उनकी पत्नी पूनम यादव सामने आई हैं। उन्होंने कहा- 50 कमरे, हॉस्टल, होटल और लग्जरी गाड़ियों जैसी बातें पूरी तरह गलत हैं। हमें बदनाम किया जा रहा है। यह पति को फंसाने की साजिश है। अगर कोई सबूत है तो दिखाएं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:बरेली में हिंदूवादी नेता अर्जुन की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
    Next Article
    'शादी नहीं करवा रहे थे, मैंने पिता को मार डाला':गोरखपुर में मर्डर के बाद छत पर चढ़कर चिल्लाया बेटा; कुल्हाड़ी से 12 वार किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment