Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के 6 युवाओं का UPSC में चयन:किसान के बेटे को मिली ऑल इंडिया रैंक-74, पुलकिता की 828 वीं रैंक

    18 hours ago

    1

    0

    शुक्रवार को जारी हुए UPSC परीक्षा के रिजल्ट में मेरठ के 6 युवाओं का चयन हुआ है। इसमें भगवतपुरा की पुलकिता, सरधना के बहादुरपुर गांव के हर्ष नेहरा, शास्त्रीनगर के तुषार गिरी, शास्त्रीनगर निवासी निवासी प्राची पंवार, गंगानगर की वंशिका भगत और सरधना की महक सैफी हैं। रिजल्ट आते ही युवाओं के घर बघाई देने वाले लोगों की भीड़ लग गई है। मेरठ दक्षिण के शास्त्रीनगर निवासी प्राची पंवार पुत्री राकेश पंवार ने UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-59 प्राप्त कर भारतीय विदेश सेवा (IFS) के लिए चयनित हुई हैं। रिजल्ट आते ही प्राची के घर में बधाई देने वालों की भीड़ लग गई। हर्ष नेहरा की 74वीं रैंक है। हर्ष के पिता अजय नेहरा किसान हैं। हर्ष इस समय दिल्ली में हैं। हर्ष का परिवार मेरठ के बहादुरपुर गांव का रहने वाला है। इस चयन से हर्ष का पूरा परिवार ही नहीं पूरे गांव में खुशी का माहौल है। गांव में बटी मिठाई गांव के बेटे की 74वीं रैंक आने की खबर मिलते ही गांव में लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाने लगे और पूरे गांव में ढोल बजाकर खुशी मनाई गई । इसके साथ ही गांव वासियों ने बताया कि पहली बार गांव के किसी बच्चे ने upsc में स्थान प्राप्त किया है। बेटा जब गांव आएगा तो उसका भव्य स्वागत कर गांव लेकर आएंगे। तुषार गिरि मूल रूप से किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव खटकी के निवासी हैं। उनका परिवार वर्तमान में मेरठ के शास्त्रीनगर में रहता है। उनके पिता शशिभूषण गिरि केंद्रीय विद्यालय में वाइस प्रिंसिपल हैं। माता नीता रानी गृहिणी हैं। बेटे की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। इंटरव्यू के दौरान बोर्ड ने उनसे पहला सवाल उनके जीवन दर्शन (लाइफ फिलॉसफी) को लेकर पूछा था। तुषार ने इसका संतुलित और प्रभावशाली उत्तर दिया, जिससे बोर्ड के सदस्य काफी प्रभावित हुए और आखिरकार उन्हें सफलता मिली। तुषार को यह सफलता तीसरे प्रयास में मिली है। उन्होंने मुख्य परीक्षा में दर्शनशास्त्र (फिलॉसफी) को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना था। केंद्रीय विद्यालय से लेकर NIT पटना तक की पढ़ाई तुषार ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय मेरठ से पूरी की, जहां उन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने एनआईटी पटना से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका चयन प्रतिष्ठित कंपनी एलएंडटी (LT)में हो गया, जहां उन्होंने कुछ समय तक नौकरी भी की। खिलाड़ी भी हैं तुषार तुषार की सफलता की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल बन गया। उनके पिता शशिभूषण गिरि ने खुशी में घर पर ढोल-नगाड़े बजवाकर बेटे का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एक पिता के लिए इससे बड़ा गर्व का क्षण नहीं हो सकता। तुषार आध्यात्मिक चिंतन से भी गहराई से जुड़े हुए हैं। वे योगी परमहंस के विचारों से काफी प्रभावित हैं और उनकी आत्मकथा उनकी पसंदीदा किताबों में शामिल है।स्कूल के दिनों में तुषार एक उत्साही क्रिकेट खिलाड़ी भी रहे हैं और वे मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में नियमित अभ्यास किया करते थे। तुषार बताते हैं कि सिविल सर्विसेज में जाना उनका बचपन का सपना था। हालांकि इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने कुछ समय उद्योग जगत में अनुभव लेने का निर्णय लिया। इसके बाद उन्होंने पूरी तरह से यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। वंशिका भगत यूपीएससी रैंक 809 गंगानगर में रहने वाले वीरेंद्र कुमार और सीमा गौतम की बेटी वंशिका भगत की यूपीएससी ऑल इंडिया में 809 वी रैंक आई है। वंशिका के माता - पिता दोनो शिक्षक है। बेटी का सफलता का पता चलते ही परिजनों ने पूरे मोहल्ले में मिठाई बांटकर खुशी मनाई। मुस्कान की 828 वीं रैंक मेरठ के पुलकिता की 828 वीं रैंक है। उसके पिता कृष्णगोपाल रिटायर साइंटिस्ट हैं। मम्मी एडवोकेट हैं। मुस्कान का परिवार मेरठ के कंकरखेड़ा में रहता है। मामा का घर मेरठ के ही भगवतपुरा में हैं। फिलहाल मुस्कानमेरठ में ही है। उसके चयन से सभी में खुशी का माहौल है। मामा ने बेटी का चयन होने के खुशी में मोहल्ले में ढोल बजवाकर मिठाई बाटी और कहा कि आज हमारी भांजी ने यह साबित कर दिया है कि यदि लग्न के साथ मेहनत की जाए तो कुछ भी असंभव नही है। सरधना के रहने वाले शकील सैफी की बेटी महक सैफी का UPSC में चयन हुआ है। उनकी इस कामयाबी से पूरे क्षेत्र में खुशी मनाई जा रही है। आसपास के लोग महक के घर बधाई देने पहुंच रहे हैं। महक के परिजनों का कहना है कि यह हमारी नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अफसरों ने चारबाग स्टेशन के एंट्री प्रोजेक्ट की प्रगति जानी:भीड़ प्रबंधन की समीक्षा की, तकनीकी अनुसंधान और विकास कार्यों को जाना
    Next Article
    इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड फाइनल मैच बारिश की वजह से हुआ रद्द तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें क्या कहते हैं ICC के नियम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment