Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के अरविंदपुरी में इनकम टैक्स की रेड की सूचना:चार गाड़ी भरकर आए कर्मचारी सुबह से घर में मौजूद, CA का है घर

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के सदर बाजार इलाके में इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। यह रेड एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर पर है जो हरियाणा की किसी बड़ी कंपनी में है। सुब से यह टीम यहां मौजूद हैं लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। फिलहाल चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर में रहकर इनकम टैक्स की टीम छानबीन कर रही है। किसी को बाहर से अंदर और अंदर से बाहर आने की अनुमति नहीं है। पहले जानते हैं क्या है मामला अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार यह चार्टर्ड अकाउंटेंट हरियाणा की किसी बड़ी फर्म से जुड़े हैं। सुबह करीब 6 बजे हरियाणा नंबर की तीन से चार गाड़ियां भरकर यहां सदर के दुर्गाबाड़ी इलाके में पहुंची थी। टीम ने यहां बने कुछ नए फ्लैट का रुख किया और फिर एक फ्लैट में पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। लगभग 15 घंटे से चल रही कार्रवाई कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। कुछ लोगों ने बताया की सुबह लगभग 6 बजे जब वह सोकर घर से बाहर निकले तो हरियाणा नंबर की कुछ गाड़ियां वहां देखी गई। रात होते-होते केवल हरियाणा नंबर की एक टैक्सी यहां रह गई जिसमें चालक भी सो रहा है। जिस फ्लैट की बात की जा रही है, उसके दरवाजे भी अंदर से बंद है। मौके पर सिविल लाइन थाने की पुलिस जिस टीम के द्वारा यह कार्रवाई की गई है, वह इस मामले में पुलिस के अफसरों से मिली थी। इसके बाद कुछ थानों से फोर्स टीम को उपलब्ध करा दिया गया। करवाई सदर बाजार थाना क्षेत्र में चल रही है लेकिन यहां ड्यूटी पर सिविल लाइन थाने की पुलिस भी मौजूद है। फिलहाल देर रात तक कार्रवाई जारी है। जल्द खबर अपडेट होगी…
    Click here to Read more
    Prev Article
    विजय-रश्मिका मंदाना को लगी हल्दी, सज-धजकर तैयार मेहमान
    Next Article
    पांच साहित्यकारों को कन्हैया लाल स्मृति साहित्य सम्मान:रचनाकारों ने कहा-साहित्यिक पुस्तकों का सम्मान समाज के लिए जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment