Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ की बेटियों का ASMlTA योगासन में शानदार प्रदर्शन:कोच और परिजन बोले- अनुशासन और समर्पण के साथ तैयारी का मिला परिणाम

    1 hour ago

    2

    0

    भारत सरकार के खेल विभाग द्वारा आयोजित ASMlTA (Khelo India) डिस्ट्रिक्ट योगासन लीग में मेरठ की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों के लिए नेशनल स्तर और खेलो इंडिया गेम्स तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त होता है। इसी कड़ी में Sanghi Yoga Classes से प्रशिक्षण ले रही तीन बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ अपने संस्थान बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में इंदिरापुरम की क्षमा सोम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया और सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं रिठानी की सृष्टि सैनी और परी शर्मा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल कर ब्रॉन्ज मेडल जीते। इन सभी बेटियों की सफलता के पीछे उनकी पिछले 6 महीनों की कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास का अहम योगदान रहा है। कोच और परिजनों ने बताया कि बेटियों ने अनुशासन और समर्पण के साथ तैयारी की, जिसका परिणाम आज पूरे क्षेत्र के सामने है। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने इन बेटियों की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि ये खिलाड़ी आने वाले समय में नेशनल स्तर और खेलो इंडिया गेम्स में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मायके जाते समय ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, महिला की मौत:गाजीपुर में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, बेटा सुरक्षित; आर्थिक मुआवजा देने की मांग
    Next Article
    गाजियाबाद में लिफ्ट खराब होने से तीन लोग फंसे:सूचना मिलने पर मैकेनिक ने बाहर निकाला, लोगों ने जताई नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment