Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ का ऐलान:5 थानों की फोर्स के साथ PAC तैनात, पूरे एरिया को सील किया गया

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में केसरगंज मस्जिद के अंदर निर्माण के विरोध में मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ करने के ऐलान के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। मस्जिद और आसपास के एरिया 5 थानों के करीब 100 से अधिक पुलिस वाले तैनात हैं। PAC भी पहुंच गई है। केसरगंज मंडी में जाने वाले दोनों गेटों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। स्थानीय लोगों की ID देखने के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया जा रही है। बता दें सोमवार को गाजियाबाद के हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और ललित शर्मा के मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ पढ़ने का वीडियो सामने आया था। सोमवार को मस्जिद के मुतवल्ली जुबैर ने SSP के कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी है और कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी ने शांति बनाए रखने की अपील की एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने कहा- मस्जिद के बाहर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस स्थानीय गतिविधियों के साथ सोशल मीडिया कंटेंट पर भी नजर रख रही है। पुलिस की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखना है और किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही लोगों से कहा गया है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी या अफवाह पर ध्यान न दें और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। हिंदूवादी नेता रात में ही नजरबंद अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही को देर रात नजरबंद कर दिया गया। उनके घर पर 11 बजे ही सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंच गई। सचिन सिरोही ने कहा- मंगलवार को उनका कोई कार्यक्रम नहीं है लेकिन फिर भी उन्हें नजरबंद कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। केसरगंज मस्जिद का विवाद समझिए, अब तक क्या हुआ बाहर से लोग आकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे व्यापारी ईश्वर चंद कंसल ने कहा- केसरगंज मंडी में अंग्रेजों के समय में एक छोटी सी मस्जिद थी। मंडी में आने वाले पल्लेदार इसमें नमाज पढ़ा करते थे। वर्तमान में कुछ लोगों ने इस मस्जिद का स्वरूप पूरी तरह बदल दिया है। बाहरी लोग नमाज पढ़ने के बहाने यहां आकर माहौल बिगड़ने की साजिश रच रहे हैं। कोई आपत्ति करता है तो उसके साथ अभद्रता की जाती है। अवैध रूप से कराया जा रहा निर्माण मेरठ मर्चेंट एसोसिएशन के महामंत्री नरेंद्र गोयल ने बताया कि केसरगंज हिंदू बाहुल्य इलाका है लेकिन मुस्लिम समाज के कुछ लोग साजिश के तहत यहां मकान की खरीद फरोख्त कर रहे हैं। सोची समझी साजिश के तहत यह काम किया जा रहा है, इसके विपरीत परिणाम सामने आने लगे हैं। यहां अवैध निर्माण का खेल भी शुरू हो गया है जिसे रोका जाना जरूरी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुरुग्राम- मैनेजर के मर्डर के लिए कॉन्स्टेबल ने दिया वेपन:महिला सहकर्मी ने यूपी जाकर ₹2 लाख में डील की; 3 महीने प्लानिंग के बाद हत्या
    Next Article
    बदायूं में बारिश के बाद छाई धुंध से विजिबिलिटी घटी:वाहन चालकों को दिक्कत, हेडलाइट जलाकर चलाया; तापमान में नहीं आई गिरावट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment