Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के रेस्टोरेंट में जिम ट्रेनर की पिटाई:मेरठ में हिंदू लड़की के साथ मिला, हिंदू संगठनों ने पकड़कर पीटा

    9 hours ago

    1

    0

    मेरठ में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम जिम ट्रेनर को एक हिंदू लड़की के साथ रेस्टोरेंट पकड़ लिया। आरोप है कि उन्होंने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। युवती को भी थाने लाया गया, जहां से उसके परिजनों को बुलाकर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पूरा मामला ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में शारदा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट का है। जिम में हुई थी पहचान जानकारी के अनुसार, लड़की जिम में ट्रेनिंग के लिए जाती थी। वहीं उसकी पहचान जिम ट्रेनर से हुई थी। गुरुवार रात दोनों शारदा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में मिले थे। इसी दौरान किसी ने उन्हें साथ देख लिया और इसकी सूचना संगठन के लोगों को दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यकर्ताओं के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रेनर ने वहां से निकलने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया और मारपीट की गई। घटना के दौरान संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। बाद में थाने पहुंचकर पदाधिकारियों ने युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई थाना प्रभारी राकेश कंबोज ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़:2 आरोपियों के पैर में लगी गोली, 5 अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
    Next Article
    डीएमआईसी: ई-एलएमएस सिस्टम को मिलेगा नया रूप:तीन साल के लिए नियुक्त होगा कंस्लटेंट, 3 करोड़ होंगे खर्च, 3 मार्च तक करे आवेदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment