Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़:2 आरोपियों के पैर में लगी गोली, 5 अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

    5 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में देर रात पुलिस और कथित गौकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जंगल की ओर ले जाई जा रही एक जिंदा बछिया को छुड़ाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि 5-6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया है और फरार बदमाशों की तलाश जारी है। मामला गंगोह थाना क्षेत्र का है। नकुड़ के सीओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि ग्राम कुंडाकलां के जंगल की ओर कुछ लोग एक गाय और बछिया को गोकशी के इरादे से ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही गंगोह पुलिस ने कुंडा-बिडौली मार्ग पर घेराबंदी कर दी। रात करीब 12 से 1 बजे के बीच पुलिस टीम को 7-8 लोग एक जिंदा बछिया को पैदल ले जाते दिखाई दिए। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी डालकर उन्हें रुकने का इशारा किया। आरोप है कि इस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी। घायल हालत में दोनों को मौके से पकड़ लिया गया। उनकी पहचान अहसान उर्फ समीर पुत्र मुस्तफा और महमूद पुत्र राशिद, निवासी ग्राम कुंडाकलां के रूप में हुई है। घायल दोनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फरार बदमाशों की तलाश में जंगल और आसपास के क्षेत्रों में कॉम्बिंग अभियान चलाया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से दो तमंचे (.315 बोर), दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, गोकशी के उपकरण और एक जिंदा बछिया बरामद की गई। बछिया को सुरक्षित गौशाला भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी शातिर किस्म के गौकश हैं और इनके खिलाफ गंगोह थाने में पहले से गोकशी के मुकदमे दर्ज हैं। इनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। सीओ नकुड़ अशोक सिसोदिया ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसके जवाब में दो आरोपी घायल हुए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में ओपनिंग के ही दिन होटल में आग:MVDA की कार्रवाई, आवासीय भवन के नाम पर बने सिद्ध विनायक होटल को किया सील
    Next Article
    मेरठ के रेस्टोरेंट में जिम ट्रेनर की पिटाई:मेरठ में हिंदू लड़की के साथ मिला, हिंदू संगठनों ने पकड़कर पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment