Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के सनौता गांव में तेंदुआ दिखने से दहशत:ग्रामवासी बोले- पहले भी दिखा था, वन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

    23 hours ago

    1

    0

    मेरठ के फलावदा थाना क्षेत्र के गांव सनौता में सोमवार शाम को तेंदुआ दिखने से दहशत मच गई। गांव वासियो ने तेंदुए को गांव के ही कब्रिस्तान की दीवार पर बैठा देखा। जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही लोग अपने घरों में दुबक गए और बच्चों को बाहर न निकलने की हिदायत दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब गांव में तेंदुआ देखा गया हो। इससे पहले भी कुछ दिन पहले ही कई बार तेंदुए की मौजूदगी क्षेत्र में देखी गई है, लेकिन वन विभाग ने इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के चलते गांववासियों की जान जोखिम में बनी हुई है। स्थानीय निवासी आतिर रिजवी ने बताया कि शाम करीब 6 बजे खेत तेंदुआ दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाकर अन्य लोगों को सतर्क किया। कुछ ही देर में पूरे गांव में खबर फैल गई और लोग भयभीत हो गए। वहीं डीएफओ वंदना फोगाट का कहना है कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके चलते एक टीम को मौके पर भेजा गया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है और आसपास के गांवों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले खेतों में न जाने की सलाह दी गई है। गौरतलब है कि मेरठ और आसपास के इलाकों में पहले भी तेंदुए की आवाजाही की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों में लगातार भय बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए, ताकि गांव में सामान्य स्थिति बहाल हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SRN के पीजी हॉस्टल में लगी आग, अफरातरी:29 दिन के भीतर दूसरी बार शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, प्राचार्य बोले-कार्रवाई होगी
    Next Article
    चंदौली DM ने तीन लापरवाह अफसरों का वेतन रोका:सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में लापरवाही और अनुपस्थिति पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment