Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ कृषि मेले में पहुंचे करोड़ों के पशु:डाइट में काजू, बादाम खाते हैं, तेल से होती है मालिश

    18 hours ago

    1

    0

    मेरठ की सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि में लग रहे कृषि मेले में आयोजित होने वाली पशु प्रदर्शनी के लिए अलग-अलग जिलों और दूसरे राज्यों से पशुपालक अपने पशुओं के साथ पहुंचे हैं। प्रदर्शनी में पशुओं की अलग-अलग नस्लों और उनकी विशेषताओं को देखने के लिए लोग दूर दराज से पहुंच रहे हैं। पशुपालकों ने बताया- प्रदर्शनी के लिए कई महीने पहले से तैयार करना शुरू कर देते हैं। उनकी डाइट और देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जाता है। शामली से प्रदर्शनी में पहुंचे एक पशुपालक ने बताया कि उनके पशु का वजन करीब 15 क्विंटल 70 किलो है। इसे प्रदर्शनी में शामिल करने के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। पशुपालक के अनुसार, पशु की डाइट में चना, मक्का, ज्वार और अन्य पौष्टिक चीजें शामिल हैं। इसके अलावा उसे ड्राईफ्रूट के लड्डू भी खिलाए जाते हैं। पशुपालक ने बताया कि पशु को रोजाना गुड़ के साथ बादाम और काजू के लड्डू दिए जाते हैं। इसके साथ ही अनाज और अन्य पौष्टिक आहार का मिश्रण तैयार कर खिलाया जाता है। पशु की सेहत और वजन को बनाए रखने के लिए उसकी डाइट का विशेष ध्यान रखा जाता है। रमाला से पहुंचे पूर्व में प्रदर्शनी के चेंपियन रहे राजा बुल के मालिक का कहना है कि प्रदर्शनी में पशु लेकर पहुंचने के लिए कई महीनों तक मेहनत करनी पड़ती है। पशुओं की नियमित देखभाल, खानपान और उनकी शारीरिक स्थिति पर लगातार नजर रखी जाती है। कृषि मेले में पशु प्रदर्शनी के माध्यम से पशुपालकों को अपने पशुओं की विशेषताओं और उनकी नस्लों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। प्रदर्शनी में मेरठ समेत आसपास के जिलों और दूसरे राज्यों से भी पशुपालक अपने पशुओं के साथ पहुंचे हैं। इससे मेले में पशुपालन से जुड़ी विभिन्न नस्लों और उनकी विशेषताओं को देखने का अवसर लोगों को मिला। इसके साथ ही पशुओं के संबंध में पशुपालन विभाग द्वारा भी लोगों को जानकारी दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में पशु आरोग्य शिविर:पशुपालन विभाग की योजनाओं की दी जानकारी, टीकाकरण कराने का किया आह्वान
    Next Article
    आगरा कैंट में महिला संवाद:ज्योति दीदी से जुड़ीं 180 बेटियां, स्वास्थ्य शिक्षा संग जानी सरकारी योजनाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment