Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में 10 फीट लंबा अजगर निकला:लोगों में मची अफरा-तफरी, झाड़ियों में छिपा; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की बुद्धा एनक्लेव कॉलोनी में गुरुवार देर रात करीब 10 फीट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। अजगर झाड़ियों से निकलकर घरों की तरफ बढ़ रहा था। अचानक इतने बड़े अजगर को सामने देखकर स्थानीय लोग घबरा गए। लोगों की आवाजाही बढ़ने और भीड़ जुटने पर अजगर दोबारा झाड़ियों में छिप गया। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। खबर मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम और स्नेक कैचर मौके पर पहुंच गए। टीम ने सबसे पहले आसपास के लोगों को वहां से हटाया, ताकि अजगर को पकड़ते समय कोई हादसा न हो। इसके बाद स्नेक कैचर ने झाड़ियों में छिपे अजगर को ढूंढना शुरू किया। काफी देर तक सावधानी से तलाश और कोशिश के बाद टीम को अजगर मिल गया। टीम ने सुरक्षित तरीके से उसे काबू में किया और रेस्क्यू कर लिया। अजगर की लंबाई करीब 10 फीट बताई गई है। इस बड़े अजगर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। वन विभाग की टीम ने लोगों को समझाया कि ऐसे जंगली जीव दिखाई देने पर उन्हें पकड़ने या उनके साथ छेड़छाड़ करने के बजाय तुरंत वन विभाग को जानकारी दें। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ ले गई। देर रात तक कॉलोनी में अजगर मिलने की यह घटना चर्चा में रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर का नाम बदलने की मांग:विहिप ने 'गाधिपुरी' या 'महर्षि विश्वामित्र नगर' करने की मांग की, CM को भेजा ज्ञापन
    Next Article
    अयोध्या में ट्यूबवेल पर महिला से छेड़छाड़:घर में घुसकर मारपीट, कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment