Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में ट्यूबवेल पर महिला से छेड़छाड़:घर में घुसकर मारपीट, कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों पर केस दर्ज

    5 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के बाबा बाजार थाना क्षेत्र के मीरमऊ गांव में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने चार महीने बाद पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने एससी-एसटी एक्ट की विशेष अदालत में शिकायत दी थी। इसमें बताया कि 25 मई की शाम करीब 5 बजे वह गांव के बाहर सरकारी ट्यूबवेल पर खेत की सिंचाई करने गई थी। महिला का आरोप है कि ट्यूबवेल की चाबी रखने वाले अमरेश बहादुर यादव ने उसके साथ बदतमीजी की और सिंचाई के बदले पैसे मांगे। विरोध करने पर उसने महिला को पीछे से पकड़ लिया और ट्यूबवेल के अंदर ले जाने की कोशिश की। महिला ने आरोप लगाया कि उसे जमीन पर गिराकर छेड़छाड़ की गई। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और महिला को बचाया। शिकायत के मुताबिक, इसी दौरान गुड्डू यादव, विमल यादव, विकास यादव और विजयपाल यादव भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने महिला और बीच-बचाव करने आए लोगों से मारपीट की। इसमें कुछ लोगों के घायल होने की बात कही गई है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी भी दी। महिला के मुताबिक, घटना के बाद वह घायलों के साथ थाने गई थी, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद उसने ऑनलाइन शिकायत की और 8 जून को एसएसपी से भी शिकायत की। कार्रवाई नहीं होने पर उसने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। बाबा बाजार थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आजाद ने शुक्रवार को बताया कि कोर्ट के आदेश पर अमरेश बहादुर यादव, गुड्डू यादव, विमल यादव, विकास यादव और विजयपाल यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में 10 फीट लंबा अजगर निकला:लोगों में मची अफरा-तफरी, झाड़ियों में छिपा; वन विभाग ने किया रेस्क्यू
    Next Article
    वाराणसी में फर्नीचर व्यापार मंडल संबद्ध संपन्न:प्रदेश स्तरीय संगठन से जुड़ाव तय, अजय गुप्ता बने प्रांतीय उपाध्यक्ष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment