Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में आंगन में टॉयलेट करने का विरोध:घर में घुसकर हमला, लाठी-डंडों से पिटाई और फायरिंग

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कालंद गांव में घर के आंगन में पेशाब करने का विरोध करने पर एक परिवार पर हमला किया गया। पीड़ित अरविंद ने बुधवार को सीओ सरधना को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के दबंगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की, फायरिंग की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना 29 मई को हुई थी। अरविंद ने बताया कि 29 मई को वह अपने परिवार के साथ घर पर थे। इसी दौरान गांव का पंकज पुत्र वीर सिंह उनके घर के आंगन की ओर पेशाब कर रहा था। अरविंद द्वारा इसका विरोध करने पर पंकज लोहे की रॉड लेकर घर में घुस आया और अरविंद पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। अरविंद के अनुसार, जब शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, तो अजय पुत्र वीर सिंह, अंजली पुत्री वीर सिंह, वीर सिंह पुत्र अतरे और रस्तो पत्नी वीर सिंह भी धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान अजय ने तमंचे से फायरिंग की, जिसकी गोली अरविंद के कान के पास से निकल गई। पीड़ित ने बताया कि बाद में मनोज पुत्र वीर सिंह और विपिन पुत्र वीर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। आरोप है कि इन लोगों ने घर में मौजूद महिलाओं के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों ने घर के दरवाजे तोड़ने का प्रयास किया और दहशत फैलाने के लिए कई हवाई फायर भी किए। अरविंद का कहना है कि उन्होंने घटना की सूचना डायल-112 और सरधना थाना पुलिस को दी थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार धमकियां दे रहे हैं, जिससे उनका परिवार भयभीत है। पीड़ित ने सीओ को घटना का वीडियो भी सौंपा है, जिसमें कथित दबंग लाठी-डंडों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। मामला संज्ञान में आने पर सीओ ने निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में 12 हजार वर्गमीटर में फैली अवैध कालोनी जमींदोज:बिना अनुमति के बनाई जा रही सड़कों और बाउंड्रीवाल को बीडीए के दस्ते ने पलक झपकते ही किया ध्वस्त
    Next Article
    डेब्यू फिल्म से ही छा गईं संस्कृति, 'Krishnaavtaram Part 1' ने पार किया 55 करोड़ का आंकड़ा; जीता फैंस का दिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment