Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में आज भी बारिश के आसार:दिनभर छाए रहेंगे बादल, उमस से नहीं मिलेगी राहत

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में गुरुवार सुबह से आसमान पर बादल छाए हुए है। धूप नहीं निकली है, लेकिन हवा भी लगभग थमी हुई है। हवा नहीं चलने के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह से ही लोग चिपचिपी गर्मी महसूस कर रहे हैं। बुधवार को भी पूरे दिन बादलों की आवाजाही बनी रही थी। हालांकि कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन तेज बारिश नहीं हुई। इसके बावजूद मौसम सुहाना कम और उमस भरा ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में हल्की बारिश हो सकती है। शाम और रात में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश के भी आसार हैं। रात में बारिश की संभावना 55 प्रतिशत और गरज-चमक की संभावना 33 प्रतिशत बताई गई है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा में नमी अधिक होने से उमस बनी रह सकती है। बुधवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई, लेकिन नमी अधिक होने के कारण लोगों को उमस से राहत नहीं मिली। जुलाई का महीना इस बार बारिश के लिहाज से रिकॉर्ड बना रहा है। जिले में अब तक 580 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से काफी अधिक है। लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही, जबकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बादलों की आवाजाही और बारिश की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून अभी सक्रिय है। इसलिए अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। लोगों को घर से निकलते समय छाता या रेनकोट साथ रखने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में रात को बारिश दिन में उमस भरी गर्मी:सुबह से बादल छाए, शाम तक तेज बारिश की चेतावनी
    Next Article
    लखनऊ में सामान्य से 42 फीसदी कम बरसात:मानसून की सक्रियता थमी, अब अगस्त में फिर होगी झमाझम बारिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment