Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में रात को बारिश दिन में उमस भरी गर्मी:सुबह से बादल छाए, शाम तक तेज बारिश की चेतावनी

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में बुधवार रात हुई हल्की बारिश के बाद मौसम कुछ देर के लिए सुहाना हो गया। रात में बूंदाबांदी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन गुरुवार सुबह से एक बार फिर मौसम बदल गया। सुबह से आसमान में काले घने बादल छाए हुए हैं और बीच-बीच में तेज धूप निकल रही है। धूप निकलने के साथ ही उमस बढ़ गई है और लोग गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। सुबह से निकली धूप पिछले दो दिनों से प्रयागराज में रात के समय हल्की बारिश हो रही है, जबकि दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार रात तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश से मौसम ठंडा हो गया था, लेकिन गुरुवार सुबह धूप निकलने के बाद एक बार फिर गर्मी और उमस बढ़ गई। शाम तक तेज बारिश की चेतावनी मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच मौसम विभाग ने प्रयागराज समेत प्रदेश के 12 जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार आने वाले समय में कई इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। प्रयागराज में भी भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। ऐसे में लोगों को मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल आसमान में बादल और धूप के बीच लुकाछिपी का दौर जारी है। लोगों को उम्मीद है कि अगर तेज बारिश होती है तो उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में बैठे अफसर देखेंगे कछला घाट का LIVE:बदायूं की कांवड़ यात्रा पर 11,700 कैमरों का पहरा, सुनसान घाटों पर सोलर निगरानी
    Next Article
    मेरठ में आज भी बारिश के आसार:दिनभर छाए रहेंगे बादल, उमस से नहीं मिलेगी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment