Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में अगले 72 घंटे जारी रहेगा लू का प्रकोप:42 डिग्री पार पहुंचा पारा, अभी और बढ़ेगी तपिश- स्वास्थ्य विभाग ने जारी एडवाइजरी

    12 hours ago

    1

    0

    मेरठ के साथ साथ पश्चिमी यूपी में इन दिनों भीषण गर्मी और लू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही मौसम ने जून जैसी तपिश का अहसास करा दिया है। सोमवार को तेज धूप और झुलसाने वाली गर्म हवाओं के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग जरूरी कामों के अलावा घरों से निकलने से बचते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अगले 48 से 72 घंटों तक लू का असर जारी रहेगा, और तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे हालात और गंभीर हो सकते हैं। दिन में सन्नाटा, गर्म हवाओं का कहर सुबह से ही सूरज के तीखे तेवर देखने को मिले। दोपहर होते-होते लू के थपेड़ों ने हालात और बिगाड़ दिए। गर्म हवाओं के कारण बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। जो लोग बाहर निकले भी, वे सिर ढककर और पानी की बोतल साथ लेकर निकलते दिखे। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस मौसम में हीट स्ट्रोक (लू लगना) का खतरा काफी बढ़ जाता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बचाव के उपाय: अधिक से अधिक पानी पिएं धूप में निकलने से बचें (खासकर दोपहर 12 से 4 बजे तक) हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें सिर को कपड़े या टोपी से ढककर रखें आंधी से शहर की बिजली गुल सोमवार देर रात आई तेज आंधी ने शहर और देहात दोनों इलाकों में बिजली व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। सुरक्षा के मद्देनजर विद्युत विभाग ने कई क्षेत्रों में आपूर्ति बंद कर दी। बुढ़ाना गेट, सूरजकुंड, जागृति विहार, शास्त्रीनगर, गंगानगर, कंकरखेड़ा, माधवपुरम और रोहटा रोड सहित कई इलाकों में घंटों बिजली नहीं रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज हवाओं के चलते अचानक बिजली चली गई, जिससे रात में परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि देर रात तक अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा के शाहवाजपुर में तेंदुए की तलाश जारी:तीन दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, ग्रामीणों में दहशत बरकरार
    Next Article
    फिरोजाबाद में सड़क हादसे में युवक की मौत:ससुराल से लौटते समय हुआ हादसा, दो माह पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment