Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में अगले तीन दिन फिर बारिश की संभावना:तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट का अनुमान, किसानों को होगा फायदा

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ शहर में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 19 मार्च से 21 मार्च तक मेरठ और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि इस बदलाव की मुख्य वजह उत्तर भारत में सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ है। इसके प्रभाव से हवा की दिशा में परिवर्तन होगा और वातावरण में नमी बढ़ेगी, जिससे बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते 20 मार्च को बारिश का प्रभाव सबसे अधिक रहने की संभावना जताई गई है। इस दिन कई इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी। शाही के अनुसार 19 मार्च से ही मौसम में बदलाव साफ दिखने लगेगा। आसमान में बादल छाने शुरू होंगे और बीच-बीच में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में बारिश के चलते तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट संभव है।मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बदलते मौसम के बीच सतर्क रहें, खासकर सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ने की संभावना है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। हालांकि अगर बारिश तेज और हवा के साथ होती है तो ऐसी स्थिति में फसलों को नुकसान से बचाने के लिए आवश्यक उपाय करने की जरूरत होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में 83 LPG सिलेंडर जब्त, 3 पर FIR:कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर प्रशासन ने की कार्रवाई
    Next Article
    इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश की मां का दर्द:भगवान बेटे को इतना मत तड़पना कि देख न पाऊं, अस्पताल में कर रहीं प्रार्थना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment