Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में अतिक्रमण पर ट्रैफिक पुलिस-नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई:अतिक्रमण करने वालों में मची भगदड़, 36 को नोटिस

    23 hours ago

    1

    0

    मेरठ में ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी। नगर निगम के प्रवर्तन दल को साथ लेकर एसपी ट्रेफिक राजेश श्रीवास्तव ने अतिक्रमण के विरुद्ध ऐसा अभियान चलाया कि बाजार में खलबली मच गई। निगम का पीला पंजा देख दुकानदारों ने सामान समेटना शुरू कर दिया। अभियान के दौरान 36 दुकानदारों को नोटिस दिए गए। अतिक्रमण अभियान की तीन तस्वीरें… पहले एक नजर अतिक्रमण अभियान पर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसएसपी अविनाश पांडे कई बार नाराजगी जता चुके हैं। उनकी नाराजगी के बाद ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चला रहे हैं। सोमवार को अभियान छतरी वाले पीर से पैठ बाजार तक चलाया गया। निगम का प्रवर्तन दल रहा साथ मौजूद ट्रैफिक पुलिस के अतिक्रमण अभियान के दौरान नगर निगम का परिवर्तन दल भी साथ मौजूद रहा। निगम की तरफ से प्रभारी संपत्ति भोला नाथ गौतम पूरे अमले के साथ मौजूद रहे। सबसे ज्यादा खलबली नगर निगम की जेसीबी यानि पीले पंजे को लेकर रही। अभियान शुरु होते ही जेसीबी ने एक अवैध निर्माण ध्यस्त किया, जिसके बाद दुकानों के शटर गिरने लगे। दुकानदारों ने खुद सामान समेटना शुरु किया एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने खुद अभियान की कमान संभाली हुई थी। उनकी नाराजगी का असर यह हुआ कि दुकानदार अपनी दुकानदारी भूलकर सामान समेटने में जुट गए। उन्होंने ग्राहकों को भी भगा दिया। हालांकि इसके बाद भी एसपी ट्रैफिक ने इन दुकानदारों को नोटिस थमा दिए। ट्रैफिक प्रभारी संतोष कुमार सिंह और एसएचओ देहलीगेट अतुल कुमार ने संयुक्त रूप से नोटिस की कार्रवाई को पूरा कराया। सोमवार में अभियान, लोगों ने उठाए सवाल सोमवार को अतिक्रमण अभियान चलाया जाना लोगों के बीच चर्चा में भी रहा। दरअसल, सोमवार को यह बाजार 70 प्रतिशत बंद रहता है। बंदी में वह दुकानें भी शामिल हैं जो वास्तव में अतिक्रमण कर ट्रैफिक व्यवस्था बिगाड़ने का काम करती हैं। राहगीरों ने कहा कि ऐसे अभियान का कोई फायदा नहीं। जरूरी है कि तब यह अभियान चले, जब बाजार चल रहा हो। 36 दुकानदारों को दिए गए नोटिस अहमद रोड से शुरु हुए अभियान के अंतर्गत एसपी ट्रैफिक ने अपने सामने ही अतिक्रमण करने वाले 36 लोगों को BNS की धारा 289 और 292 के अंतर्गत नोटिस दिलाए। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि अब मनमानी होने पर ध्वस्तीकरण व सामान जब्तीकरण की कार्रवाई होगी। बेहतर होगा कि अतिक्रमण करने वाले खुद सुधर जाएं। एसपी बोले- अब यह आखिरी मौका एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने अतिक्रमण करने वालों को साफ चेताया। उन्होंने कहा कि यह आखिरी मौका है। बार बार पुलिस यहां नहीं आएगी। नोटिस के साथ ही मुकदमें दर्ज हो रहे हैं। इसके बावजूद अगर फिर भी मनमानी नहीं रुकी तो सख्त एक्शन होगा। बेहतर होगा कि अपने आप अतिक्रमण खाली कर दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में ऑनलाइन मंगाया दही, खराब निकलने पर मुकदमा:डिलीवरी ब्वॉय पर हमला, मैस संचालक उसके भाई को पीटा
    Next Article
    अवैध संबंधों में हुई थी मासूम की हत्या:फिरोजाबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment