Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में बुजुर्ग दंपती के घर में 40 लाख की-लूट:देर रात बदमाशों ने की वारदात, महिला को भी पीटा

    8 hours ago

    1

    0

    मेरठ के परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र के सौदत्त में देर रात बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां बुजुर्ग दंपत्ति के घर में घुसकर 40 लाख की लूट की है। इसमें नकदी के साथ ज्वैलरी ले जाने का भी आरोप लगाया जा रहा है। सूचना पर थाना पुलिस के साथ एसएसपी अविनाश पांडे खुद मौके पर पहुंचे हैं। वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालकर बदमाशों की पहचान में जुटी है। इस मकान में 4 कमरे नीचे हैं और 4 ऊपर हैं जिसमें इसरार , इसरार की पत्नी व एक अविवाहित बेटा नीचे एक कमरे में सोए हुए थे और तीन बेटों की बहुएं ऊपर कमरों में सोई हुई थी। अब जानिए पूरा मामला पूरी घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। बताया कि रात करीब ढाई बजे गांव में रहने वाले इसरार के मकान में चोर घुस गए। उस वक्त घर के सभी लोग सो रहे थे। उन्होंने घर की सेफ और अलमारी में रखे करीब 17 लाख रुपये, सोने-चांदी के आभूषण समेट लिए। मकान के एक अन्य कमरे में सो रही 75 वर्षीय महिला अल्ला की नींद खुल गई। आहट सुनकर जब उन्होंने बाहर आकर देखा और शोर मचाया तो एक बदमाश ने फौरन उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और मारपीट की। इसके बाद बदमाशों ने परिवार को बंधक बना लिया। फिर अपने तीन अन्य साथियों के साथ लाखों की नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार के मुताबिक चोर घर में रखी करीब एक किलो चांदी, लगभग दस तोला सोना और करीब 17 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह करीब 3 बजे होने पर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परीक्षितगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटानी शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र के अन्य आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस ने गांव और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया है। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। पुलिस का कहना है पूरे मामले में एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि सौदत्त गांव के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में देर रात 112 नंबर पर सूचना मिली कि एक मकान में चोरी हुई है। सूचना पर थानापुलिस मौके पर पहुंची थी। डीआईजी सर, एसएसपी सर ने स्वयं स्थल का निरीक्षण किया है। फील्ड यूनिट, क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर हैं। राशिद, इरशाद उम्र करीब 75 साल है, वो घर में नीचे बने कमरों में सोए थे। जानकारी मिली है कि चोरों ने इनकी ही चाबी से ताला खोला है, ताला खोलने के बाद अलमारी में रखा कैश, ज्वैलरी ले गए हैं। पीड़ित परिवार ने इसकी तहरीर भी दी है। गांव के सीसीटीवी कैमरों को चैक किया जा रहा है। पुलिस सारे बिंदुओं की जांच कर रही है। पीड़ित परिवार के अनुसार साढ़े सत्रह लाख रुपए का कैश और गहने चोरी की बात कही गई है। उसकी भी जांच हो रही है। घटना में करीबी शामिल है या आरोपी बाहरी हैं इसकी जांच हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज के नैनी में युवक की हत्या के बाद तनाव:परिजनों ने किया हंगामा, 4 थानों की फोर्स व पीएसी तैनात, 9 पर नामजद केस
    Next Article
    गाजीपुर में कांग्रेस की 'मनरेगा बचाओ' पदयात्रा निकाली:केंद्र सरकार को गरीब विरोधी बताया, कहा- मजदूरों को पलायन करना पड़ेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment