Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में चौधरी अजित सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि:रालोद कार्यकर्ताओं ने हवन कर विचारधारा को अपनाने का लिया संक्लप

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को चौधरी चरण सिंह पार्क में पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की 5वीं पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हवन कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने यजमान की भूमिका निभाई। इसके बाद स्वर्गीय अजित सिंह की स्मृति में विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन, किसान हितों के लिए किए गए कार्यों और सर्व समाज को साथ लेकर चलने की उनकी सोच को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने हमेशा किसानों और आम जनता के हितों को प्राथमिकता दी और उनकी नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं। उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया। विचार गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह केवल एक राजनेता नहीं बल्कि किसानों की आवाज थे। उन्होंने हमेशा गांव, किसान और मजदूर की समस्याओं को मजबूती से उठाया। नेताओं ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह ने राजनीति में हमेशा सर्व समाज को साथ लेकर चलने की मिसाल पेश की। इस दौरान विधायक गुलाम मोहम्मद, सुनील रोहटा, संगीता दोहरे, ऋचा सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में कई अन्य स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में लापरवाही पर एसएसपी सख्त:दो चौकी इंचार्ज और एक सिपाही निलंबित
    Next Article
    गोरखपुर में गुरुवार को रहेगी बिजली कटौती:सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शटडाउन, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment