Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में ड्यूटी पर जा रही नर्स पर एसिड अटैक:बेटी को कई दिनों से परेशान कर रहा था, मां के विरोध पर हमला किया

    4 hours ago

    2

    0

    मेरठ के लोहियानगर में मंगलवार रात 9 बजे एक नर्स पर एसिड अटैक हुआ है। नर्स नाइट ड्यूटी के लिए जा रही थी। रात करीब 9 बजे टेंपो स्टैंड के पास एक नाबालिग लड़के ने उस पर तेजाब फेंक दिया। हमले में नर्स बुरी तरह झुलस गईं। उनकी चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और सीओ अंतरिक्ष जैन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल महिला को तत्काल नजदीकी अवध अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया- नर्स की बेटी को एक लड़का परेशान कर रहा था। मां के विरोध करने पर उसने एसिड अटैक किया है। उसकी तलाश की जा रही है। 3 तस्वीरें देखिए... अब जानिए पूरा मामला घटना लोहियानगर टेंपो स्टैंड के पास स्थित सद्दाम की दुकान के सामने हुई। एल ब्लाक की रहने वाली महिला रुखसाना पत्नी असलम एक निजी अस्पताल में नौकरी करती है। रुखसाना मंगलवार रात करीब 9 बजे ड्यूटी जा रही थी। तभी किसी एक नाबालिग लड़के ने रुखसाना पर अचानक तेजाब डाल दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में एसपी अंतरिक्ष जैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। हालत नाजुक होने पर दूसरे अस्पताल रेफर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रुखसाना को तुरंत नजदीकी अवध अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि उसकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हमले के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना स्थल के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई। महिला की बेटी से किसी लड़के से चल रहा था विवाद स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला की बेटी से किसी युवक का विवाद चल रहा था। महिला ने इसका विरोध किया था। संभावना जताई जा रही है कि इसी रंजिश में हमला किया गया हो। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया- तेजाब डालने वाला एक नाबालिग बताया जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसकी 16 साल की बेटी है। उसे 17 साल का एक लड़का परेशान कर रहा था। इसकी मां ने विरोध किया था। उसी रंजिश में आरोपी ने उस पर ज्वलन शील पदार्थ डाला है। ----------------- ये खबर भी पढ़ें... BSA को ऑफिस में हेड मास्टर ने बेल्ट से पीटा:सीतापुर में 6 सेकेंड में 5 बेल्ट मारी; हाथ से छीनकर मोबाइल तोड़ा, फाइलें फाड़ीं सीतापुर में बीएसए अखिलेश सिंह को उनके कार्यालय में हेड मास्टर ने बेल्ट से पीट दिया। हेडमास्टर बृजेंद्र वर्मा अपने खिलाफ हुई शिकायत पर सफाई देने के लिए BSA कार्यालय पहुंचे थे। पढे़ं पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व नेपाली PM की पत्नी इलाज के लिए भारत लाई गईं, Gen-Z आदोलन में हुई थीं गंभीर घायल
    Next Article
    मां दुर्गा को गाली देने वाली सिंगर और पति गिरफ्तार:मिर्जापुर में हिंदुओं में जबरदस्त गुस्सा; 15 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा भी कर रखा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment