Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में एचआईवी-एड्स जागरूकता पर युवा उत्सव:आरजी इंटर कॉलेज में रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता आयोजित

    20 hours ago

    1

    0

    मेरठ के आर.जी. इंटर कॉलेज में शनिवार को युवा उत्सव (यूथ फेस्ट) कार्यक्रम के तहत रेड रिबन क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य युवाओं में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस प्रतियोगिता में मेरठ जनपद के 16 विद्यालयों और कॉलेजों से कक्षा 8, 9 एवं 11 के कुल 74 छात्र-छात्राओं (37 टीमों) ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ आर.जी. इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अंजू रानी और एसएसके नोडल अधिकारी डॉ. रविन्द्र गोयल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में दिशा क्लस्टर मेरठ के सीपीएम सचिन कुमार, सीएसओ डॉ. कुलदीप कुमार, डीएमडीओ बृजेश कुमार शर्मा सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में डी.एन. इंटर कॉलेज के कक्षा-11 के भानु चौधरी और अरीब मुनीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एन.ए.एस. इंटर कॉलेज के कक्षा-9 के फहीम और कार्तिकेय द्वितीय स्थान पर रहे। जी.जी.आई.सी., हापुड़ रोड, मेरठ की कक्षा-11 की जीनत और इंशा ने तृतीय स्थान हासिल किया। गौतम इंटर कॉलेज की कक्षा-11 की वंदना और कंचन को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। विजेताओं को क्रमशः प्रथम स्थान के लिए ₹2,500, द्वितीय स्थान के लिए ₹2,000, तृतीय स्थान के लिए ₹1,500 और सांत्वना पुरस्कार के रूप में ₹500 की धनराशि प्रदान की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती अमृता चौधरी ने सफलतापूर्वक किया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों और उपस्थित अतिथियों द्वारा युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक रहने, सुरक्षित व्यवहार अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश देने के साथ हुआ। वक्ताओं ने युवाओं से अपील की कि वे एचआईवी/एड्स से संबंधित सही जानकारी प्राप्त करें, भ्रांतियों से दूर रहें और एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बैठकर सुनीं समस्याएं:प्रदेश अध्यक्ष ने समाधान का आश्वासन दिया, संगठन मजबूती से काम करेगा
    Next Article
    बलरामपुर में परिवहन विभाग ने वसूला ₹2.35 लाख जुर्माना:चेकिंग अभियान में 7 गाड़ियां सीज, 35 के चालान किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment