Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में एक्सपायर बीयर बेचने वाले को नोटिस जारी:जिला आबकारी अधिकारी बोले- जवाब के बाद कार्रवाई, अन्य दुकानों पर भी चेक किया जाएगा स्टॉक

    23 hours ago

    1

    0

    मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र स्थित मिलांज मॉल पर वाइन शॉप में एक्सपायर बीयर बचने के मामले में जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार ने अनुज्ञापी को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। प्रदीप कुमार का कहना है स्पष्टीकरण के आधार पर नियम अनुसार कार्रवाई अनुज्ञापी के खिलाफ की जाएगी और अन्य दुकानों पर भी अभियान के तहत स्टॉक की जांच की जाएगी। ग्राहक ने की थी शिकायत बुधवार को कंकरखेड़ा निवासी निरंकार सिंह ने पल्लवपुरम थाने में शिकायत करते हुए राघव वाइंस के नाम से संचालित वाइन शॉप पर आरोप लगाया था कि वाइन शॉप के सेल्समैन द्वारा जो बीयर बेची जा रही है। वह 3 महीने पहले एक्सपायर हो चुकी है। इसके बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचे कर एक्सपायर स्टॉक आबकारी पुलिस की मौजूदगी में जब्त कर लिया था और मामले की जानकारी आबकारी पुलिस द्वारा जिला आबकारी अधिकारी को दी गई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए अब आबकारी अधिकारी द्वारा अनुज्ञापी को नोटिस दे दिया गया है। जिसमें एक्सपायर बीयर बेचने का कारण पूछते हुए जवाब मांगा है इसके बाद अग्रिम कार्रवाई आबकारी विभाग द्वारा अनुज्ञापी के खिलाफ की जाएगी। जांच भी करेगी टीम जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया- सभी इंस्पेक्टर को निर्देश दिए गए हैं कि वह जिले में संचालित सभी कंपोजिट और प्रीमियम वाइन शॉप पर जाकर स्टॉक को चेक करेंगे। इसके बाद यदि किसी दुकान पर एक्सपायर बीयर मिलती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिश्वत लेने के आरोप में ARTO कार्यालय का सिपाही गिरफ्तार:चंदौली में ट्रकों को पास कराने के नाम पर 90 हजार रुपए लेने का आरोप
    Next Article
    आरटीओ के दलालों पर चला प्रशासन का हंटर:अधिकारियों की नाक के नीचे सजती थी अवैध वसूली की मंडी, डीएम के आदेश के बाद चला बुलडोजर, ढहाए गए खोखे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment