Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में गंगा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण:जल्द हो सकता है शुभारंभ, स्टेट ट्रांसफोर्मेशन कमीशन के सीईओ पहुंचे

    12 hours ago

    1

    0

    मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे का काम लगभग पूरा हो चुका है। गंगा के किनारे बसे शहरों से होकर गुजरता हुआ ये एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार है। बस अब इसके शुभारंभ का इंतजार है। माना जा रहा है कि जल्द ही सीएम योगी आदित्यनाथ इस एक्सप्रेस-वे का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ समारोह मेरठ में ही रखा जाएगा। मेरठ के बिजौली गांव से शुरू होकर एक्सप्रेस-वे प्रयागराज तक जाएगा। रविवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, केवल तीसरे चरण का कुछ काम और सुरक्षा इंतजाम होना बाकी है। अशोक का पौधा भी लगाया रविवार को गंगा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने स्टेट ट्रांसफोर्मेशन कमीशन के सीईओ व प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह पहुंचे। मेरठ कमिश्नर, डीएम और यूपीडा के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मनोज कुमार सिंह ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार है, केवल तीसरे चरण में कुछ काम शेष है। हाईवे के किनारे सुरक्षा दीवार बनाने का काम चल रहा है। इसके लोकार्पण के लिए केवल मुख्यमंत्री की हरी झंडी का इंतजार है । एक से दो महीने के भीतर एक्सप्रेस-वे को शुरू कर दिया जाएगा। एक से दो महीने में हो जाएगा चालू मनोज कुमार सिंह ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। यह प्रदेश के दो किनारों को जोड़ने के साथ-साथ प्रदेश में औद्योगिक विकास का माध्यम बनेगा। इसके किनारे औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहे हैं, जिनके बनने के बाद उत्तर प्रदेश उद्योग प्रदेश बन जाएगा। उन्होंने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार है। केवल तीसरे पैकेज के भाग में कुछ मामूली काम बाकी है। एक से दो महीने में ये एक्सप्रेस-वे चालू होने की पूरी उम्मीद है। अफसरों ने किया स्वागत यहां गांव बिजौली स्थित गंगा एक्सप्रेसवे के प्रवेश स्थल पर कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी, जिलाधिकारी डा. वीके सिंह, डीएम हापुड़ अभिषेक पांडेय, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, यूपीडा की परियोजना क्रियान्वयन इकाई के परियोजना निदेशक राकेश मोघा, गंगा एक्सप्रेस-वे की संचालन एजेंसी आईआरबी के मुख्य महाप्रबंधक अनूप सिंह के साथ-साथ तमाम प्रशासनिक और अन्य संबंधित अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में कांशीराम जयंती पर पीडीए दिवस:अरविंद सिंह गोप बोले- वंचितों को हक दिलाने का मिशन जारी
    Next Article
    गाजीपुर में यूपी ग्रामीण बैंक की नई कार्यकारिणी गठित:कुंवर रेवती रमन सिंह अध्यक्ष, दीपक मिश्रा महामंत्री चुने गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment