Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में कांशीराम जयंती पर पीडीए दिवस:अरविंद सिंह गोप बोले- वंचितों को हक दिलाने का मिशन जारी

    13 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में रविवार को बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी ने 'बहुजन समाज दिवस' यानी पीडीए दिवस का आयोजन किया। यह कार्यक्रम एलपीएस एडिटोरियम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कार्यक्रम में पहुंचकर मान्यवर कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांशीराम ने देश में सामाजिक असमानता को समाप्त करने और दबे-कुचले समाज को बराबरी का दर्जा दिलाने का मिशन शुरू किया था। गोप ने आगे कहा कि आज उसी मिशन को पीडीए के नायक अखिलेश यादव आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए को पूर्ण बहुमत दिलाने का आह्वान किया। उनके अनुसार, इससे गरीब, शोषित, अल्पसंख्यक, किसान, महिला और नौजवानों की सरकार बनेगी, जिससे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और कांशीराम के सपने साकार होंगे। कार्यक्रम में प्रतापगढ़ के सांसद और एलपीएस ग्रुप के मालिक एस.पी. सिंह, सदर विधायक सुरेश यादव, जैदपुर विधायक गौरव रावत, राष्ट्रीय प्रवक्ता फराजुद्दीन किदवई, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, सरवर अली खान, पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में नहर में नहाते समय व्यक्ति डूबा:गोताखोरों की मदद से तलाश जारी, शव नहीं मिला
    Next Article
    मेरठ में गंगा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण:जल्द हो सकता है शुभारंभ, स्टेट ट्रांसफोर्मेशन कमीशन के सीईओ पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment