Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में गंगा में नहाते समय चार किशोर डूबे:अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे, गोताखोरों को बुलाया गया; तलाश जारी

    4 hours ago

    2

    0

    मेरठ के मखदुमपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को एक हादसा हो गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने आए पांच युवक गंगा में स्नान करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गए। इस दौरान एक युवक को बचा लिया गया, जबकि चार युवक गंगा की धारा में बह गए। देर शाम तक चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। सभी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मखदुमपुर घाट पहुंचे थे। फिलहाल चारों की तलाश की जा रही है। गोताखोरों को लगाया गया है। 3 तस्वीरें देखिए… एक नजर डालते हैं हादसे पर इंचौली थानाक्षेत्र के लावड़ चौकी अंतर्गत गांव जलालपुर निवासी 120 वर्षीय महिला भगवती देवी का अंतिम संस्कार मखदुमपुर गंगा घाट पर किया गया था। अंतिम संस्कार के बाद भगवती देवी के भांजे के बच्चे अभिषेक और हिमांशु अपने चचेरे भाइयों दीपांशु, प्रियांशु और प्रदीप के साथ गंगा में स्नान करने उतरे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गंगा का बहाव तेज होने के कारण पांचों युवक अचानक संतुलन खो बैठे और गहरे पानी में चले गए। युवकों को डूबता देख मौके पर मौजूद रिश्तेदार राहुल ने साहस दिखाते हुए प्रदीप को किसी तरह बाहर निकाल लिया। हालांकि, अभिषेक, हिमांशु, दीपांशु और प्रियांशु तेज धारा में बह गए। दोस्तों के शोर मचाने पर भीड़ जुटी जिस समय यह किशोर स्नान कर रहे थे, वहां काफी लोग मौजूद थे। एक किशोर को तो लोगों ने हाथ पकड़ कर खींच लिया, लेकिन उसके साथ मौजूद चार किशोर गहरे पानी में डूबते चले गए। इन किशोरों की पहचान 17 वर्षीय अभिषेक, हिमांशु, प्रियांशु के अलावा 15 वर्षीय दीपांशु के रूप में की गई है। चार किशोरों के डूबने पर वहां अफरा तफरी मच गई। सीओ ने शुरु कराया सर्च अभियान चार किशोरों के डूबने की सूचना मिलते ही सीओ मवाना पंकज लवानिया वहां पहुंच गए। दमकल विभाग की टीम को भी बुला लिया गया, जिन्होंने तत्काल सर्च अभियान शुरु करा दिया। दो घंटे बाद भी किशोरों का कुछ पता नहीं चल पाया। एसडीएम संतोष सिंह, तहसीलदार निरंकार सिंह व नायब तहसीलदार नितेश सैनी भी घाट पर ही मौजूद हैं। वाइल्ड लाइफ विभाग की मोटर बोट को भी सर्च अभियान में शामिल कर लिया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल एक साथ चार बच्चों के डूबने की सूचना पाकर परिवार भी गांव से मखदूमपुर घाट की तरफ दौड़ लिए। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल सभी ने वहां घाट के किनारे डेरा डाले हुआ है। कोशिश की जा रही है कि दिन छिपने से पहले ही कुछ ना कुछ पता लगा लिया जाए। हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम संतोष सिंह, तहसीलदार निरंकार सिंह और नायब तहसीलदार नितेश सैनी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। सुदूर क्षेत्र होने के कारण वाइल्ड लाइफ विभाग की मोटरबोट की मदद से भी गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विश्व युद्ध की शक्ल ले रही मिडिल ईस्ट जंग! ईरान पर हुए ताजा हमलों से बजी खतरे की घंटी
    Next Article
    यूपी एटीएस ने 4 आतंकी गिरफ्तार किए:लखनऊ में रेलवे सिग्नल को निशाना बनाने की थी योजना, पाकिस्तान से मिलता था टारगेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment