Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में गर्भवती महिला की मौत:तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, सास घायल

    8 hours ago

    1

    0

    मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे में आठ माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने गंगनहर की पटरी पर एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें महिला की सास भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित विजयनगर निवासी 25 वर्षीय मोहसीना पत्नी फारूक अपनी सास के साथ बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थीं। जब उनका ई-रिक्शा गंगनहर की पटरी पर जोहरा कट के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में मोहसीना की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी सास गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन स्थानीय लोगों ने करीब पांच किलोमीटर तक पीछा कर गांव सालेहनगर निवासी आरोपी शौकीन को पकड़ लिया और उसे निवाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया। जानी थाना प्रभारी ने बताया कि यह हादसा मेरठ-गाजियाबाद बॉर्डर के पास हुआ है। मामले की जानकारी मोदीनगर पुलिस से मिली है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी से विवाद के बाद फंदे से लटका पति:कानपुर में ई-रिक्शा चालक ने दी जान, छोटी-छोटी बातों पर होता था झगड़ा
    Next Article
    श्रावस्ती में तीन परिवारों की झोपड़ियों पर चला था बुलडोजर:प्रशासन ने बंजर भूमि से अतिक्रमण हटाया, परिवार ने मांगी वैकल्पिक जमीन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment