Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में तीन परिवारों की झोपड़ियों पर चला था बुलडोजर:प्रशासन ने बंजर भूमि से अतिक्रमण हटाया, परिवार ने मांगी वैकल्पिक जमीन

    7 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र के तिलकपुर मोड़ पर प्रशासन ने बंजर भूमि पर बने अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। गुरुवार, 12 मार्च को हुई इस कार्रवाई में गारा-माटी और फूस से बनी तीन झोपड़ियों के अतिक्रमण वाले हिस्से को पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया। प्रशासन की माने तो इन परिवारों को पहले नोटिस जारी कर झोपड़ियां हटाने और जमीन खाली करने का निर्देश दिया था। नोटिस की निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण न हटाए जाने पर कोर्ट के आदेश के अनुपालन में यह बुलडोजर कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, ध्वस्त की गई झोपड़ियां राम तीरथ यादव, मोतीलाल यादव और शिव शंकर यादव नामक तीन भाइयों की थीं। इन परिवारों में पति-पत्नी और छोटे बच्चों सहित कुल दो दर्जन से अधिक सदस्य रहते हैं। परिवार का दावा है कि वे कई वर्षों से इसी स्थान पर स्थायी रूप से निवास कर रहे थे। परिवार के मुखिया कल्पराम यादव ने बताया, "हमें इस जमीन का पट्टा मिला था, लेकिन कुछ लोगों की शिकायत के बाद इसे रद्द कर दिया गया। हमारे तीन बेटे, तीन बहुएं और बच्चे मिलाकर लगभग 15 लोग कई वर्षों से यहां रह रहे थे।" उन्होंने आगे कहा, "बुलडोजर कार्रवाई के दौरान मकान से बची ईंटें हम इकट्ठा कर रहे हैं, ताकि भविष्य में कहीं और मकान बना सकें। यदि प्रशासन हमें वैकल्पिक जमीन प्रदान कर दे, तो हमारे बच्चों को छत मिल जाएगी। फिलहाल हमारे पास कोई दूसरी जगह नहीं है।" अतिक्रमण हटाने के बाद परिवार अब पीछे के कमरों में किसी तरह गुजारा कर रहा है। वे ध्वस्त मकानों से बची ईंटें इकट्ठा कर रहे हैं और प्रशासन से वैकल्पिक जमीन की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान कोर्ट के आदेश के अनुपालन में चलाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में गर्भवती महिला की मौत:तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, सास घायल
    Next Article
    क्या IPL में ललित मोदी की दोबारा एंट्री होगी:राजस्थान रॉयल्स को खरीदने की रेस में शामिल, डील पर कल लंदन में बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment