Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में गैस एजेंसी की मनमानी:KYC के नाम पर पैसे मांगे जा रहे, DM ने कहा- स्टॉक की कमी नहीं

    12 hours ago

    2

    0

    मेरठ शहर में एलपीजी सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इमलीयान क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जहां लोग घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि केवाईसी के नाम पर उनसे पैसे मांगे जा रहे हैं, जबकि जिला प्रशासन ने स्टॉक की कोई कमी न होने का दावा किया है। सुबह से ही गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए पुरुषों और महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें यह भी नहीं बताया जा रहा है कि गैस कब मिलेगी। कई लोगों ने बताया कि उनकी बुकिंग नहीं हो पा रही है और उन्हें बार-बार अलग-अलग तारीखें (जैसे 10 या 15 तारीख) बताई जा रही हैं। केवाईसी के नाम पर पैसे मांगने का आरोप उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि गैस एजेंसी के कर्मचारी केवाईसी अपडेट करने के नाम पर 200 रुपये की मांग कर रहे हैं। नजरीन नामक एक महिला ने बताया कि उनसे भी 200 रुपये मांगे गए। कुछ अन्य उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि वे पहले ही दो बार केवाईसी करवा चुके हैं, लेकिन फिर भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा है। एजेंसी के बाहर अव्यवस्था का आलम है। एजेंसी ने बाहर से गेट बंद कर रखा है, जिससे लोगों को अंदर जाने में परेशानी हो रही है। यहां महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारों की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे भीड़ और अव्यवस्था बढ़ रही है। कई महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ घंटों लाइन में खड़ी रहने को मजबूर हैं। एलपीजी सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक, नहीं होने देंगे कालाबाज़ारी इस संबंध में जिला प्रशासन का कहना है कि जिले में एलपीजी सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। प्रशासन ने कालाबाजारी करने वाली गैस एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। बताया गया है कि कालाबाजारी के आरोप में कई एजेंसियों पर मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में गैस सिलेंडर के लिए भीड़:उपभोक्ता पर्ची, KYC और डिलीवरी को लेकर परेशान
    Next Article
    बलिया में नवरात्र नवमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़:भक्तों ने पूजा-अर्चना की, कन्याओं का पूजन करके उपहार दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment