Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में घर के बाहर खड़ी कार में लगाई आग:50% जली, दो नामजद समेत चार पर आरोप, पुलिस को CCTV फुटेज सौंपी

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक ईको कार में आग लगा दी गई। कार घर के बाहर गली में खड़ी थी। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। कार मालिक मोहम्मद सलीम और मोहल्ले वालों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक कार करीब 50 प्रतिशत जल चुकी थी। सलीम ने पुलिस को शिकायत पत्र और सीसीटीवी फुटेज सौंपी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है कार्यक्रम से लौटकर घर के बाहर खड़ी की थी कार पीड़ित मोहम्मद सलीम पुत्र आस मोहम्मद निवासी गली नंबर 18/7, लखीपुरा ने लिसाड़ी गेट थाने में शिकायत पत्र देते हुए बताया कि रात वह हापुड़ नगर रोड स्थित हमसफर पैलेस में पड़ोस के एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात करीब 10 बजे वह कार्यक्रम से वापस लौटा और अपनी इको कार (UP 8736) घर के बाहर गली में खड़ी कर दी। रात 12 बजे लोगों ने शोर मचाकर दी सूचना सलीम का आरोप है कि रात करीब 12 बजे मोहल्ले के लोगों ने शोर मचाकर उसे कार में आग लगने की जानकारी दी। वह तुरंत घर से बाहर निकला। परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाई गई, लेकिन तब तक कार करीब 50 प्रतिशत जल चुकी थी। सलीम ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की तलाश का दावा पीड़ित के अनुसार, उसने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। उसे जानकारी मिली कि समीर पुत्र महफूज निवासी गली नंबर 18/4 और अनस पुत्र रहीस निवासी गली नंबर 18/1, लखीपुरा ने दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर कार में आग लगाई है। सलीम का आरोप है कि जब उसने आरोपियों से आग लगाने की वजह पूछी तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में ठंड बढ़ने के आसार, AQI 222 पहुंचा:24 घंटे में 2°C गिरा पारा, जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?
    Next Article
    रात का पारा 2 डिग्री लुढ़का, गुलाबी सर्दी की दस्तक:दिन में तेज धूप से गर्मी, सुबह-शाम ठंडी हवाओं का असर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment