Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में हाईवे पर 20 बाइक सवारों का आतंक:चलती कार में लाठी- डंडों से की तोडफोड़, चालक को भी पीटा- वीडियो वायरल

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दबंगई का एक अनोखा मामला सामने आया। करीब 20 बाइक सवार युवकों ने एक चलती कार को घेरकर लाठी- डंडों से हमला कर दिया और चालक पिटाई कर दी। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कई बाइक सवार युवक कार को ओवरटेक कर उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान कार चालक फोन पर किसी परिचित से मदद मांगते हुए बता रहा है कि करीब 20 युवक उसका पीछा कर रहे हैं। कुछ ही देर में युवक हाथों में डंडे लेकर कार के पीछे दौड़ते नजर आते हैं। आरोप है कि उन्होंने कार के शीशे और बॉडी पर हमला कर तोड़फोड़ की। इसके बाद चालक को बाहर निकालकर उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए हाईवे पर उत्पात मचाया। घटना के दौरान कुछ युवकों के पास डंडे जैसे हथियार भी दिखाई दिए, जिससे राहगीरों में भय फैल गया और कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बढ़ती गुंडागर्दी पर चिंता जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चैत्र नवरात्र का पहले दिन:भक्ति में डूबा लखनऊ; देवी मंदिरों में सुबह से ही दर्शन के लिए लगी कतारें
    Next Article
    महाराजगंज विधायक ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात:बलिया नाले पर अधूरे पुल के निर्माण को पूरा करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment