Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में हिंदू लड़की-मुस्लिम लड़के की शादी पर महापंचायत:हिन्दूवादी नेता हाउस अरेस्ट; युवती बोली- मैं अपनी मर्जी से शादी कर रही

    6 hours ago

    1

    0

    मेरठ में बैंककर्मी आकांक्षा और शाहवेज राना की शादी के खिलाफ हिंदूवादी संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। दोनों की आज शादी होनी थी। हालांकि, बवाल के डर से दोनों परिवारों ने शादी कैंसिल कर दी है। उधर, हिंदू संगठनों ने इसे लव जिहाद करार देते हुए विरोध में महापंचायत बुलाई है। महापंचायत की घोषणा को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। गाजियाबाद में हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी के महापंचायत में शामिल होने के ऐलान के बाद पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने बताया कि यह पंचायत हिंदू बहन-बेटियों की सुरक्षा और उन्हें ‘लव जिहाद’ में फंसने से रोकने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। युवती के चाचा ने ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाते हुए धर्मांतरण और संपत्ति हड़पने की साजिश की तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जबकि युवती का कहना है कि वह साहिल से ही शादी करेगी और चाचा की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगी। पहले पढ़िए बैंककर्मी युवती ने क्या कहा... युवती बोली- मैं अपनी मर्जी से शादी कर रही बैंक कर्मी आकांक्षा ने कहा- मैं बालिग हूं और अपनी मर्जी से शादी कर रही हूं। मैं सनातनी नहीं, अंबेडकरवादी हूं। बौद्ध धर्म मानती हूं। ये शादी बौद्ध रीति रिवाज से होगी। परिवार शुरू से लड़के को जानता है। साहिल नाम उनकी मां ने निकनेम के तौर पर दिया था। कुछ संगठन बैंक्वेट हॉल पर बुकिंग रद्द करने का दबाव बना रहा है। उन्हें रास्ते में रोका जा रहा है और बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है। अब जानिए पूरा मामला दरअसल, दलित समाज से ताल्लुक रखने वाली आकांक्षा गौतम एक प्राइवेट बैंक में अकाउंट्स मैनेजर हैं। पिता एलआईसी बीमा के डेवलपमेंट ऑफिसर थे। नौकरी का अधिकतर समय बिजनौर में बिताने के बाद वह मेरठ से रिटायर हुए। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने यहीं की एक पॉश सोसाइटी में घर बनवाया। यह परिवार बौद्ध धर्म को मानता है। 2023 में पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। आकांक्षा के मोहल्ले में ही शाहवेज राना का भी घर है। मुस्लिम परिवार के शाहवेज एक प्राइवेट हास्पिटल में मैनेजर हैं। पिता का निधन करीब 10 साल पहले हो चुका है। दोनों परिवारों के बीच काफी लंबे समय से जान-पहचान है। बीते दिनों दोनों परिवारों ने आकांक्षा और शाहवेज के शादी तय की थी। शादी के लिए आवेदन किया, अधिकारियों से स्वीकृति भी ली... परिवार के लोग बताते हैं कि आकांक्षा और शाहवेज ने शादी के लिए पूरी कानूनी प्रक्रिया अपनाई। सबसे पहले 1954 के स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत एक सिविल मैरिज के लिए आवेदन किया। दोनों ने अपने-अपने व्यक्तिगत दस्तावेज़ आधार कार्ड, अविवाहित होने का प्रमाण और पते का प्रमाण 17 नवंबर 2025 को जमा किए। मेरठ में एडीएम-सिटी के ऑफिस में आवेदन के बाद दोनों ने शादी की डेट फाइनल कर ली। आकांक्षा ने बताया कि जनवरी 2026 तक उन्हें एडीएम ऑफिस से जानकारी मिली कि पुलिस की लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद दोनों परिवारों ने तैयारियां तेज कर दी। दो शादी कॉर्ड बन गया विवाद दरअसल, शादी में दो कार्ड छपे जोकि दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजी गई। शाहवेज के घरवालों ने उसका शाहवेज राना प्रिंट कराया था जबकि आकांक्षा की तरफ से छपे कार्ड्स पर शाहवेज का नाम साहिल प्रिंट हुआ। साहिल नाम को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हिंदूवादी संगठन के लोगों ने धर्मांतरण और लव जिहाद बताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। उधर, चाचा ने भी अपनी भतीजी का ब्रेनवाश करने और लव जिहाद का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करा दी।एफआईआर के अनुसार, शाहवेज ने शादी के कार्ड पर अपना असली नाम छिपाया था और यह लव जिहाद का हिस्सा था। हम पूरे परिवार को 6 साल से जान रहे आकांक्षा की मां लता गौतम ने कहा- हम लड़के के पूरे परिवार को जानते हैं। लड़के को 6 साल से जानती हूं। उसका नाम शावेज हैं। मैंने उसे निकनेम साहिल दिया था। जिसे शादी के कार्ड पर छपवाया गया। सभी रिश्तेदार शादी में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। चाचा की तहरीर पर पुलिस कर रही जांच युवती के चाचा प्रेमचंद ने पुलिस और डीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी भतीजी को फुसलाकर धर्मांतरण के जाल में फंसाया गया है ताकि संपत्ति पर कब्जा किया जा सके। उनकी तहरीर पर गंगानगर थाना में देर रात धर्मांतरण का केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस अब दोनों पक्षों के दावों और शादी के कार्ड्स में अलग-अलग नामों की गहराई से पड़ताल कर रही है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें दामाद बोला-सास से प्यार करना सबसे बड़ी गलती; 9 महीने में ही जीजा के साथ भाग गई, काश...बेटी से शादी करता अलीगढ़ में सास के साथ भागने वाला दामाद अब पछता रहा है। उसका कहना है कि सास से प्यार करके हमने जीवन की सबसे बड़ी गलती कर दी। 9 महीने में ही उसका अपने जीजा के साथ अफेयर हो गया। वह छिप-छिपकर उससे बातें करने लगी, फिर भाग गई। काश… बेटी के साथ शादी कर लेता, तो सुखी रहता। अब मुझे पुलिस ही इंसाफ दिलाएगी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गलत इंजेक्शन लगने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत:परिजनों ने लापरवाह डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    वाराणसी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:जिला जज भी बाहर आए, पूरे परिसर को खाली कराया; 200 पुलिसकर्मी तलाशी में जुटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment