Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में जलभराव के कारण पलायन को मजबूर हजारों लोग:बोले- 1 महीने में पांच बार की शिकायत नहीं हुई सुनवाई, रोजाना हो रही दुर्घटना

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ नगर निगम के वार्ड नंबर 68 से गली नंबर 7,8 और 9 में जलभराव और पानी की निकासी न होने के कारण हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं। इसी को लेकर बड़ी संख्या में लोग नगर निगम के कार्यालय पर पहुंचे लेकिन उन्हें वहां कोई अधिकारी नहीं मिला तो कमिश्नरी पर आकर उन्होंने अपना ज्ञापन सौंपा। 1 महीने से बनी है समस्या वार्ड 68 के हीरालाल वाल्मिकी कहना है कि पिछले लगभग 1 महीने से हमारे यहां जलभराव की समस्या बनी हुई है। जल भराव के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और रोजाना सड़क दुर्घटना भी हो रही है। परीक्षा के समय बच्चों का वहां से निकल कर जाना और मुश्किल हो गया है। इसके साथ-साथ रमजान का महीना चल रहा है तो सड़कों पर भीड़ भी ज्यादा रहती है इसमें भी लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। छह बार की शिकायत जलभराव की समस्या के विरोध में पहुंचे लोगों को नहीं बताया कि पिछले 1 महीने में हमने नगर निगम के अधिकारियों से लगभग 5 से 6 बार शिकायत की है। हर बार हमें सिर्फ आश्वासन मिलता है लेकिन कभी किसी ने मौके पर आकर नहीं भेज दिया और ना ही हमारी समस्या के समाधान करने के लिए कोई कठोर कदम उठाया । इसके साथ-साथ स्थानीय पार्षद द्वारा भी इस समस्या पर हमारी कोई मदद नहीं की जा रही है। प्रदर्शन कीचेतावनी ज्ञापन देने आए लोगों को कहना है कि यदि जल्दी हमारी समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो सभी लोग एकत्रित होकर नगर निगम के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। हमारे बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है इसलिए जल्द से जल्द निगम को संज्ञा लेना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारतीय मजदूर संघ ने 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा:श्रम कानूनों में संशोधन सहित कई मांगों पर देशव्यापी प्रदर्शन
    Next Article
    जौनपुर में भारतीय मजदूर संघ ने ज्ञापन दिया:श्रम मंत्री से 8 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई की मांग, सामान्य भर्ती से रोक हटाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment