Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग:1 करोड़ से अधिक का नुकसान, 4 घंटे में काबू पाया, अंदर हाथ तापते वक्त हुई घटना

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मेवगढ़ी स्थित जामिया चौक पर रविवार सुबह करीब 4 बजे कपड़े फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग से एक करोड़ रुपए से ज्यादा का माल जलकर राख हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एक दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि आग लगने के बाद इलाके में भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों ने अपने मकानों से दौड़ लगा दी और अपना सामान निकालने लगे। फैक्ट्री के अंदर ही आग पर हाथ सेंक रहे थे जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में करीब 100 कर्मचारी काम करते हैं हादसे के दौरान चार कर्मचारी फैक्ट्री में मौजूद थे और वह आग जलाकर हाथ सेंक रहे थे। तभी आग की चिंगारी ने कपड़ों के स्टॉक को अपनी चपेट में ले लिया। धीरे-धीरे आग बढ़ती गई चारों कर्मचारियों ने किसी किसी तरह फैक्ट्री से भाग कर अपनी जान बचाई। फैक्ट्री के मालिक को फोन कर आग की जानकारी दी। 4 घंटे में पाया आग पर काबू सूचना पाकर फैक्ट्री का मालिक मौके पर पहुंचा। उसने थाना पुलिस को फोन किया। जानकारी मिलने के बाद करीब एक दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। 4 घंटे में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। 2 साल पहले इसी फैक्ट्री में गिरा था लेंटर 2000 गज की फैक्ट्री में करीब 2 साल पहले लेंटर गिर गया था। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई थी। जबकि दूसरे मजदूर का एक हाथ और पैर कट गया था। लगातार दूसरी घटना से पूरे इलाके के लोगों में रोष है उनके मकान में बड़ी-बड़ी तरेड आ चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में बदमाशों ने चाकू से कारोबारी का गला रेता:भतीजा बोले- दुकान में लूटपाट के इरादे से आए थे, विरोध करने पर हमला किया
    Next Article
    जनकपुर से रामलला के लिए आया तिलक:सरयू-कमला एक्सप्रेस से रामलला के तिलकहरू अयोध्या पहुंचे, स्टेशन पर पुष्पवर्षा से स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment