Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में केसरगंज मस्जिद विवाद:हनुमान चालीसा के ऐलान पर मुस्लिम पक्ष ने जताई आपत्ति, मुतवल्ली ने SSP से मांगी सुरक्षा

    10 hours ago

    1

    0

    मेरठ में केसरगंज मंडी स्थित मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। मस्जिद पर 29 सितंबर को हनुमान चालीसा पढ़ने के हिंदू रक्षा दल के ऐलान का मुस्लिम पक्ष ने विरोध शुरू कर दिया है। सोमवार को मस्जिद के मुतवल्ली ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। उन्होंने AIMIM नेताओं महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी व जिला अध्यक्ष फहीम चौधरी के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर आपत्ति जताते हुए किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त की और पुलिस से माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे लोगों पर कार्रवाई तथा सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। केसरगंज मस्जिद में निर्माण को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है। व्यापारियों और हिंदू संगठनों की ओर से मस्जिद के ऊपरी हिस्से में कथित निर्माण को लेकर सवाल उठाए गए थे। प्रशासन की ओर से निर्माण कार्य रुकवाए जाने के बाद भी दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। व्यापारी पक्ष पहले ही एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग कर चुका है। 29 को मस्जिद पहुंचने का ऐलान विवाद उस समय और गरमा गया जब हिंदू रक्षा दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित ने 29 सितंबर की शाम केसरगंज पहुंचकर हनुमान चालीसा पाठ करने का ऐलान किया। संगठन की ओर से शाम पांच बजे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की बात कही गई है। इसके बाद विवाद का समाधान होने तक अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा भी की गई है। हिंदू रक्षा दल की ओर से मस्जिद में कथित अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की जा रही है। हालांकि निर्माण की वैधता और अनुमति से जुड़े आरोपों का अंतिम निर्धारण प्रशासनिक जांच और संबंधित अभिलेखों के आधार पर ही होगा। मुतवल्ली ने कहा, माहौल बिगड़ने का अंदेशा मुतवल्ली जुबैर की ओर से एसएसपी कार्यालय में दी गई शिकायत में प्रस्तावित हनुमान चालीसा पाठ और उससे जुड़े लोगों को लेकर आपत्ति जताई गई है। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने से विवाद बढ़ सकता है और किसी तरह की अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। दोनों पक्ष आमने-सामने, बढ़ी चुनौती केसरगंज विवाद में अब दोनों पक्ष पुलिस और प्रशासन के सामने अपनी-अपनी शिकायतें रख रहे हैं। एक ओर व्यापारी और हिंदू संगठन कथित निर्माण की जांच और कार्रवाई की मांग करते हुई निर्माण गिराए जाने की मांग की है, वहीं मुस्लिम पक्ष प्रस्तावित हनुमान चालीसा पाठ का विरोध कर रहा है। इससे पहले केसरगंज मंडी के व्यापारी ईश्वरचंद्र कंसल भी एसएसपी से मिलकर परिवार की जान-माल को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग कर चुके हैं। पुलिस ने उनकी शिकायत पर आरोपों की जांच की बात कही थी। 29 सितंबर पर टिकी सभी की निगाह अब 29 सितंबर यानि कल के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन की तैयारियों पर निगाह है। हिंदू रक्षा दल ने जहां कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा किया है, वहीं मस्जिद पक्ष ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पहले ही पुलिस से शिकायत कर दी है। ऐसे में प्रशासन के सामने चुनौती दोनों पक्षों के दावों और शिकायतों की जांच के साथ क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी ट्रेड शो में 16 तरह का शहद:सरसों के फूल, जामुन, लीची और तुलसी से तैयार होती है, विदेशों तक सप्लाई
    Next Article
    कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और FIR की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment