Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी ट्रेड शो में 16 तरह का शहद:सरसों के फूल, जामुन, लीची और तुलसी से तैयार होती है, विदेशों तक सप्लाई

    16 hours ago

    1

    0

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में सहारनपुर के ज्योति ग्रामोद्योग संस्थान का 16 तरह का शहद लोगों को आकर्षित कर रहा है। स्टॉल पर जामुन, लीची, तुलसी, सरसों, अजवाइन और सौंफ समेत कई तरह का शहद उपलब्ध है। संस्थान के अजय कुमार ने बताया कि ये फ्लेवर्ड हनी नहीं है। मधुमक्खियों को अलग-अलग फसलों और फूलों वाले इलाकों में ले जाकर शहद तैयार किया जाता है। जिस इलाके में मधुमक्खियां जाती हैं, वहां के फूलों से नेक्टर लेकर शहद बनाती हैं। इसी वजह से हर तरह के शहद का स्वाद अलग होता है। सरसों के शहद का सबसे ज्यादा उत्पादन अजय कुमार के मुताबिक भारत में सबसे ज्यादा सरसों के शहद का उत्पादन होता है। देश में बनने वाले शहद का करीब 70% हिस्सा सरसों से मिलता है। इसका बड़ा हिस्सा दूसरे देशों में भेजा जाता है। सहारनपुर में भी बड़ी संख्या में हनी फार्मर्स हैं। ये मधुमक्खियों के बॉक्स फूल और फसल के हिसाब से अलग-अलग इलाकों में ले जाते हैं। शहद के साथ दूसरे उत्पाद भी स्टॉल पर शहद के अलावा कॉम्ब हनी, हनी गुलकंद, लिप बाम और कॉरपोरेट गिफ्ट पैक भी रखे गए हैं। अजय कुमार ने बताया कि लिप बाम में पेट्रोलियम जेली की जगह बीजवैक्स, शहद और बादाम के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग फूलों से तैयार शहद की अपनी अलग पहचान होती है। ट्रेड शो में इन उत्पादों को देखने और खरीदने के लिए लोग स्टॉल पर पहुंच रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताजमहल के अंदर दो फोटोग्राफरों में मारपीट:पर्यटकों की फोटो खींचने को लेकर चले लात-घूंसे, एक का सिर फटा
    Next Article
    मेरठ में केसरगंज मस्जिद विवाद:हनुमान चालीसा के ऐलान पर मुस्लिम पक्ष ने जताई आपत्ति, मुतवल्ली ने SSP से मांगी सुरक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment