Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में लिव इन के नाम पर किन्नर का शोषण:बोली- शादी से इनकार के बावजूद युवक ने बनाया साथ रहने का दबाव, जेवर-नकदी चुराया

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में एक किन्नर ने टीपीनगर क्षेत्र के रहने वाले युवक पर लिव इन रिलेशन के नाम पर शारीरिक शोषण करने और घर से लाखों रुपये के जेवर व नकदी चोरी कर फरार होने का आरोप लगाया है। बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची किन्नर ने अधिकारियों को आपबीती सुनाई और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। किन्नर का आरोप है कि युवक अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है, जिससे वह बेहद डरी हुई है। अधिकारियों ने उसे मदद का भरोसा दिलाते हुए शुक्रवार को टीपीनगर थाने जाकर एसएचओ से मिलने के लिए कहा है। करीब एक साल पहले हुई थी मुलाकात किन्नर के अनुसार, करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात टीपीनगर क्षेत्र में रहने वाले युवक से हुई थी। दोनों के बीच कुछ दिनों तक फोन पर बातचीत होती रही। इसके बाद युवक अचानक उसके सामने आया और साथ रहने तथा शादी करने की जिद पर अड़ गया। किन्नर ने उसे स्पष्ट कर दिया कि वह किन्नर है और शादी नहीं कर सकती। आरोप है कि इसके बावजूद युवक उसका पीछा करता रहा और उस पर साथ रहने का दबाव बनाता रहा। घर छोड़ने की बात कहकर साथ रहने लगा किन्नर ने बताया कि एक दिन युवक उससे मिला और कहा कि वह अपना घर छोड़कर आ गया है। इसके बाद वह उसके साथ रहने लगा। पीड़िता का आरोप है कि साथ रहने के दौरान युवक ने कई बार उसके साथ गलत काम किया। वह लगातार उसके साथ रहने का भरोसा देता रहा, जिसके चलते वह उसकी बातों में आती रही। ढाई लाख के जेवर, 50 हजार रुपये लेकर भागा पीड़िता का आरोप है कि बुधवार को युवक मौका पाकर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और करीब 50 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गया। किन्नर का कहना है कि चोरी किए गए जेवरों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। युवक के जाने के बाद उसने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। घर से गाली गलौज कर भगाया किन्नर का कहना है कि वह शिकायत लेकर युवक के घर भी पहुंची थी। आरोप है कि वहां उसके साथ अभद्रता और गाली गलौज करते हुए उसे भगा दिया गया। इसके बाद वह शिकायत लेकर टीपीनगर थाने पहुंची, लेकिन आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने भी इसे आपसी मामला बताते हुए कार्रवाई करने से हाथ खड़े कर दिए। पुलिस से मदद नहीं मिलने पर वह मजबूर होकर एसएसपी कार्यालय पहुंची। अफसरों ने दिया मदद का भरोसा एसएसपी कार्यालय में किन्नर ने अधिकारियों को बताया कि युवक उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने अपनी सुरक्षा और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने उसकी बात सुनने के बाद मदद का भरोसा दिलाया और शुक्रवार को टीपीनगर थाने जाकर एसएचओ से मिलने के निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट में बच्ची ने मां को पहचानने से इंकार किया:जज ने 7 साल की बच्ची से सीधे बात की, बेटी ने मां के बजाय पिता को चुना
    Next Article
    आजमगढ़ में 1 साल में एकत्रित किए गए 703 नमूने:मानक के विपरीत पाए गए 62 प्रतिशत नमूने, 61 लाख रुपए से अधिक का वसूला गया जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment