Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में मां-बेटी को बीच सड़क पर पीटा, VIDEO:गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और जूतों से मारा

    15 hours ago

    1

    0

    मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव घसौली में मां-बेटी के साथ बीच सड़क पर मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित परिवार ने शौभापुर चौकी प्रभारी पर कार्रवाई न करने और मौके से चले जाने का आरोप लगाया है। यह घटना 17 फरवरी की सुबह की है। गांव घसौली निवासी रेनू पुत्री चरण सिंह ने बताया कि वह अपने पिता चरण सिंह और मां सतपाली के साथ फैक्ट्री जा रही थीं। रास्ते में उनके पड़ोसी अनिल, उसकी पत्नी सीमा, बेटे दीपांशु और सचिन, तथा बेटी नीतू ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि इन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और जूतों से उन पर हमला किया। पीड़िता ने दावा किया है कि हमलावरों ने पुलिस की मौजूदगी में ही उनकी पिटाई की। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग एक महिला को सड़क पर गिराकर पीट रहे हैं। आसपास मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने शौभापुर चौकी और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एसएसपी कार्यालय में भी प्रार्थना पत्र दिया। हालांकि, अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करने की बात कही है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत:तेज रफ्तार पिकअप गन्ना ट्रॉली में घुसी, चालक गंभीर
    Next Article
    फिल्म निर्माताओं की घरों में कुटाई होगी:संभल में करणी सेना अध्यक्ष बोले- सनातनियों को निशाना बनाने पर विरोध होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment