Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत:तेज रफ्तार पिकअप गन्ना ट्रॉली में घुसी, चालक गंभीर

    13 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत जिले में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरनपुर-खुटार असम हाईवे पर गढ़वाखेड़ा चौकी के पास एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर गन्ने से भरी ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, झांसी जिले के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र निवासी राजेंद्र प्रसाद पिकअप चला रहे थे। उनके साथ जालौन जिले के उरई निवासी मोहम्मद अजीम भी सवार थे। दोनों शनिवार रात पूरनपुर की ओर जा रहे थे। गढ़वाखेड़ा चौकी क्षेत्र के पास उनकी पिकअप सड़क पर चल रही गन्ना लदी ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में मोहम्मद अजीम (पुत्र शाहबुद्दीन) की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। गंभीर रूप से घायल चालक राजेंद्र प्रसाद को पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। थाना सेहरामऊ उत्तरी के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक मोहम्मद अजीम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में प्रेमी-प्रेमिका का शव एक फंदे पर मिला:दोनों पैर जमीन पर छूते दिखे, चार साल से अफेयर था, पुलिस को सुसाइड का शक
    Next Article
    मेरठ में मां-बेटी को बीच सड़क पर पीटा, VIDEO:गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और जूतों से मारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment