Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में मॉडल टीकाकरण केंद्र, HPV वैक्सीन लॉन्च:14-15 साल की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगी वैक्सीन

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में जोहन शो इंडिया (JSI) और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मेरठ मंडल के पहले नगरीय स्वास्थ्य केंद्र, पुलिस लाइन में मॉडल टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया गया। राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने इस केंद्र और एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर यह वैक्सीन 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से मुक्त करेगी। उन्होंने जानकारी दी कि मेरठ में लगभग 10,000 वैक्सीन की खुराकें आ चुकी हैं, जबकि जिले के लिए अनुमानित लक्ष्य 41,000 किशोरियों का रखा गया है। वाजपेयी ने इस वैक्सीन को अत्यंत प्रभावी और बालिकाओं के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी बताया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मेरठ, डॉ. अशोक कटारिया ने कार्यक्रम में बताया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और इसके कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं हैं। उन्होंने जानकारी दी कि यह वैक्सीन जिला अस्पताल के अलावा पुलिस लाइन पीएचसी और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर उपलब्ध है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपनी बेटियों को यह वैक्सीन लगवाने की अपील की। पुलिस लाइन के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि पुलिस लाइन पीएचसी को जनपद का मॉडल टीकाकरण केंद्र बनाया गया है, जहाँ प्रतिदिन वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए शहर के विशेषज्ञ डॉक्टरों के माध्यम से एचपीवी विषय पर वीडियो क्लिप तैयार कर सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किशोरियों को इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान के मंडल बौद्धिक प्रमुख मुकन्द वल्लभ शर्मा, जेएसआई के कार्यक्रम अधिकारी अल्ताफ अली, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीष, एआरओ विकास चौधरी, पुलिस लाइन मेरठ के आरआई हरपाल सिंह और पुलिस लाइन पीएचसी के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस ने बाबू जगजीवन राम को श्रद्धांजलि दी:उनकी जयंती पर, सामाजिक न्याय के पुरोधा को किया याद
    Next Article
    सुल्तानपुर में ऑटो-कार टक्कर, एक महिला की मौत:लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment