Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला शव, पारिवारिक कलह की आशंका

    7 hours ago

    1

    0

    मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव में एक 30 वर्षीय मजदूर का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान जागीर मोहल्ला निवासी माटी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार माटी का शव दुपट्टे से बने फंदे के सहारे पंखे से लटका हुआ पाया गया। स्थानीय पार्षद गंगा प्रसाद ने तत्काल इसकी सूचना भावनपुर पुलिस को दी। माटी के परिवार में उसकी पत्नी ममता और तीन छोटे बच्चे हैं। उसकी पत्नी तीन दिन पहले अपने मायके मुरलीपुर गांव गई हुई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि माटी लंबे समय से पारिवारिक कलह के कारण मानसिक रूप से परेशान था। सीओ सदरदेहात सुधीर सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में इसे पारिवारिक कलह के चलते की गई आत्महत्या माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार:लखीमपुर में 50 हजार का इनाम था, मारने के बाद लटका दिया था
    Next Article
    कानपुर में महिला दिवस समारोह का हुआ आयोजन:25 महिलाओं को ‘वीमेन आइकॉन ऑफ कानपुर’ अवॉर्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment