Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में महिला दिवस समारोह का हुआ आयोजन:25 महिलाओं को ‘वीमेन आइकॉन ऑफ कानपुर’ अवॉर्ड

    5 hours ago

    1

    0

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वीमेन एम्पावरमेंट फाउंडेशन की ओर से शास्त्री भवन, खलासी लाइन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर की 25 महिलाओं को “वीमेन आइकॉन ऑफ कानपुर” सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निर्मला सिंह (को-चेयरपर्सन, पीएसआईटी कानपुर) रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि निर्मला सिंह ने दीप प्रज्वलित कर और भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इस दौरान डॉ. पंकजा ने संस्कृत में गणेश वंदना प्रस्तुत की। मंच पर वीमेन एम्पावरमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस रतन कुमार श्रीवास्तव, डॉ. विनीता श्रीवास्तव (पूर्व प्रोफेसर डीएवी कॉलेज), डॉ. सिधांशु राय और प्रदीप शिवहरे मौजूद रहे। समारोह में बनारस से आए कथक कलाकार मनीष शर्मा और ऋचा पांडेय ने कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं ग्रेस ग्रुप के परविंदर सिंह और सुजाता अरोड़ा ने बॉलीवुड गोल्डन हिट्स गीतों से कार्यक्रम को संगीतमय बनाया। कार्यक्रम का संचालन नवनीत कौर ने किया। इन महिलाओं को किया गया सम्मानित समारोह में डॉ. नीलम त्रिवेदी, डॉ. पारुल गोयल, डॉ. अमिता शुक्ला, डॉ. सुचरिता खन्ना, अनीता श्रीवास्तव, डॉ. प्रत्यूष वत्सला, कनिका मिश्रा, चेतना चतुर्वेदी, दर्पण दीप श्रीवास्तव, डॉ. आरती द्विवेदी, सुजाता अरोड़ा, डॉ. बनदेव सिंह/बिंदु सिंह, पूजा झा, डॉ. साधना सिंह, साधना मिश्रा, नित्या चावला, सौम्या टंडन, नलिनी शर्मा, शैलजा रावत, वंदना निगम, रुपिना मिश्रा, वर्षा सक्सेना, स्वाति शुक्ला, विनीता अग्रवाल और नवनीत कौर को “वीमेन आइकॉन ऑफ कानपुर” सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा महिला सुरक्षा कानूनों पर रामा विश्वविद्यालय में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कुमारी मीनू को वी फाउंडेशन मेडल देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं को कानूनी अधिकारों के प्रति किया जा रहा जागरूक फाउंडेशन के अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी रतन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि “वीमेन एम्पावरमेंट फाउंडेशन फॉर लीगल अवेयरनेस” एक पंजीकृत सार्वजनिक ट्रस्ट है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को कानूनी जागरूकता के माध्यम से सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, पोक्सो एक्ट, आईटी कानूनों में महिलाओं की सुरक्षा, एसिड अटैक से सुरक्षा और जेंडर सेंसिटाइजेशन जैसे विषयों पर जागरूकता अभियान चलाता है। पिछले पांच वर्षों में कानपुर समेत कई जिलों में करीब 40 जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित की जा चुकी हैं। इस कार्यक्रम में दैनिक भास्कर भी सहयोगी रहा, इसके साथ ही प्लास्टिक नहीं विकल्प चुने अभियान के तहत सम्मानित हुए सभी सदस्यों को जूट के बैग दैनिक भास्कर एप की तरफ से वितरित किए गए एवं उनसे अपील की गई कि भविष्य में वह कपड़े के थैलों या जूट के बैग का ही प्रयोग करेंगे एवं अन्य लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला शव, पारिवारिक कलह की आशंका
    Next Article
    टी–20 वर्ल्डकप जीतने के बाद ईशान किशन पहुंचे पटना:अपने भतीजे के साथ खेलते दिखे क्रिकेट, खुद की बॉलिंग; कहा- ऐसे ही खेलते और जीतते रहना है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment