Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में मजदूर दिवस पर सफाई कर्मियों का संकल्प:बोले- ठेकेदारी खत्म करने को छेड़ेंगे बड़ा आंदोलन, निगम की व्यवस्था को बताया गैरकानूनी

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान में दिल्ली रोडवेज बस स्टैंड के सामने चैंबर ऑफ कॉमर्स पर संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक विनेश मनोठिया ने कहा कि नगर निगम बोर्ड द्वारा ठेकेदारी खत्म करने का प्रस्ताव पास हो चुका है, इसके बावजूद ठेका प्रथा जारी रखना श्रम कानूनों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी स्पष्ट कर चुका है कि स्थायी प्रकृति के कार्यों में ठेकेदारी लागू नहीं की जा सकती। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ठेकेदारी समाप्त नहीं की गई तो मेरठ जनपद स्तर पर जल्द ही एक बड़ी बैठक बुलाकर व्यापक जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा। उनके इस प्रस्ताव का विभिन्न जिलों से आए सफाई कर्मचारियों ने समर्थन किया। महामंत्री बब्बू वेद ने कहा कि मजदूरों के हितों के साथ किसी भी प्रकार की ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं विनेश विद्यार्थी ने नगर निगम में चल रही ठेकेदारी व्यवस्था को गैरकानूनी बताते हुए इसे हर हाल में खत्म करने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडिशनल कमिश्नर और नगर आयुक्त को सौंपा गया। इसमें केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार लेबर कोड का विरोध करते हुए कहा गया कि ये कानून मजदूरों के हितों के खिलाफ हैं और इन्हें लागू नहीं होने दिया जाएगा। कार्यक्रम में नगर आयुक्त सौरभ गंगवार मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर मंडलायुक्त अंबरेश कुमार बिंद और एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभा में मेरठ के अलावा बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, सरधना, गौतमबुद्ध नगर और मोदीनगर से बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी, खासकर महिला कर्मी शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष विनेश मनोठिया ने की, जबकि संचालन विनेश विद्यार्थी और हरीश गौतम ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या जिले में 24 चौकी इंचार्ज बदले गए:SSP ने 27 उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया,जय किशन प्रभारी एयरपोर्ट सुरक्षा बने
    Next Article
    मथुरा में शराब का विरोध करने पर महिला की हत्या:चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment