Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में मुर्गा बनाकर छात्रों को डंडों से पीटा, VIDEO:छात्राओं को हाथ ऊपर उठाकर कोने में खड़ा किया, विरोध करने पर भागे टीचर

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ के स्कूल में टीचर ने छात्रों को मुर्गा बनाकर पीटा। वहीं, छात्राओं को हाथ ऊपर करके खड़े होने के लिए कहा। ग्रमीणों को इसकी जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विरोध किया। ग्रामीणों के विरोध करने पर शिक्षक गए। कहा- मारेंगे..बदतमीजी करेंगे तो जरूर पिटेंगे। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी शिक्षक स्कूल छोड़कर भाग गए। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि स्कूल परिसर में छात्रों को मुर्गा बनाया गया। वहीं, बालिकाएं हाथ ऊपर करके खड़ी हुई हैं। पूरा मामला फलावदा जूनियर हाईस्कूल का है। अब जानिए पूरा मामला….. फलावदा जूनियर हाईस्कूल में करीब 200 बच्चे पढ़ते हैं। कुछ बच्चों को टीचर स्कूल परिसर में मुर्गा बनाकर पीट रहे थे। जबकि कुछ छात्राओं को हाथ ऊपर उठाकर कोने में खड़ा कर दिया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो में एक महिला यह कहते हुए सुनाई दे रही है कि बच्चे बदतमीजी कर रहे थे। जब एक व्यक्ति ने बच्चों को मारने का कारण पूछा, तो महिला ने बताया कि ड्रेस को लेकर सजा दी जा रही है। वहीं, शिक्षक का कहना था कि यदि बच्चे बदतमीजी करेंगे, तो उन्हें पीटा जाएगा। वीडियो बनाने पर शिक्षक ने दी धमकी एक शिक्षक ने कहा- वीडियो मुख्यमंत्री पोर्टल पर डाल देना। इस दौरान शिक्षक और वीडियो बना रहे व्यक्ति के बीच बहस भी हुई। शिक्षक ने खुद को एचओडी बताते हुए पूछा कि किसकी अनुमति से स्कूल में आए हो और वीडियो बनाने वाले को बाहर निकलने के लिए कहा। ग्रामीणों ने 112 नंबर पर कॉल कर को पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही शिक्षक स्कूल से फरार हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को इस तरह मारना कानूनन अपराध है। आरटीई एक्ट 2009 के तहत स्कूलों में शारीरिक दंड पूरी तरह प्रतिबंधित है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है और शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ---------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… यूपी में चाची-भतीजे की शादी, पति ने करवाए 7 फेरे:बोला- छिप-छिपकर मिलती थी, डर था कि हत्या न करवा दे बागपत में चाची और भतीजे ने शादी कर ली। थाने के बाहर एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। यह सब महिला के पति की मर्जी से हुआ। पति का कहना है कि पत्नी खाने में नींद की दवा मिलाकर मुझे और बच्चों को सुला देती थी और भतीजे के पास चली जाती थी। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    आस्था और ऋतु के बीच जुबानी जंग थमी:दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस कर रही जांच, संभ्रांत लोग समझौता कराने में जुटे
    Next Article
    सहारनपुर में महिला को फोन पर तीन तलाक:पीड़ित बोली–छत से धक्का देकर जान से मारने की कोशिश की, राजनीतिक रसूख का डर दिखाकर धमकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment