Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में नई वेबसीरीज की शूटिंग शुरू:स्थानीय कलाकारों को मिलेगा बड़ा मंच, OTT और YouTube पर होगी रिलीज

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में स्थानीय फिल्म निर्माण संस्था अत बन्दे फिल्म प्रोडक्शन हाउस ने सोमवार से अपनी नई वेबसीरीज़ की शूटिंग शुरू कर दी। रोहटा रोड स्थित शोभापुर गांव में इसका शुभारंभ हुआ। प्रोडक्शन हाउस का दावा है कि यह वेबसीरीज़ मनोरंजन के साथ एक प्रभावशाली कहानी भी दर्शकों तक पहुंचाएगी। वेबसीरीज़ को ओटीटी प्लेटफॉर्म और प्रोडक्शन हाउस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। निर्माताओं का कहना है कि इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य क्षेत्रीय कलाकारों को बड़ा मंच देना और मेरठ की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। अमित हर्षरूप करेंगे निर्देशन और अभिनय वेबसीरीज़ का निर्देशन अमित हर्षरूप कर रहे हैं और वही इसमें मुख्य अभिनेता की भूमिका भी निभा रहे हैं। इसकी कहानी और पटकथा वरिष्ठ अभिनेता एवं लेखक राजीव कांडपाल ने लिखी है। वेबसीरीज़ में सीमांत कुमार, यशमणि कुमार समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं गुरमीत दीवान नकारात्मक किरदार निभाते दिखाई देंगे। OTT और YouTube पर होगी रिलीज प्रोडक्शन हाउस के सीईओ राहुल पासी और मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष सिंह मनि ने बताया कि वेबसीरीज़ को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। उनका उद्देश्य दर्शकों तक बेहतर कंटेंट पहुंचाने के साथ स्थानीय कलाकारों को पहचान दिलाना है। प्रोडक्शन हाउस ने बताया कि भविष्य में नई वेबसीरीज़, शॉर्ट फिल्म और फीचर फिल्मों के जरिए भी उभरते कलाकारों को अवसर दिए जाएंगे। उनका मानना है कि ऐसे प्रयास मेरठ की उभरती फिल्म इंडस्ट्री को नई पहचान दिलाने में मदद करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी नहीं हुई तो 5घंटे में प्रेमी-प्रेमिका ने दी जान:बाराबंकी में परिवार रिश्ते के खिलाफ था, अलग जातियों के थे दोनों
    Next Article
    'ससुराल वाले मेरे बेटे से नहीं मिलने दे रहे, मैंने 37 लाख रुपये दिए...', अनुराग डोभाल ने पत्नी रितिका पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट-चैट किया लीक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment