Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी नहीं हुई तो 5घंटे में प्रेमी-प्रेमिका ने दी जान:बाराबंकी में परिवार रिश्ते के खिलाफ था, अलग जातियों के थे दोनों

    8 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में सोमवार सुबह को पांच घंटे के भीतर प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहले 22 वर्षीय युवक का शव खेत में बेरी के पेड़ से लटका मिला। उसकी मौत की सूचना मिलने के कुछ ही घंटे बाद 17 वर्षीय प्रेमिका ने भी घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों शादी की जिद पर अड़े थे। परिवार इसके खिलाफ था। दोनों रविवार रात घर से साथ जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन परिजन उन्हें समझाकर वापस ले आए थे। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। देखिए 3 तस्वीरें… जानिए पूरा मामला मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र की हरक्का ग्राम पंचायत के संतनगर गांव निवासी छोटू गौतम (22) पुत्र रामदास रविवार शाम करीब पांच बजे घर से निकला था। परिजनों के मुताबिक देर शाम सूचना मिली कि वह एक नाबालिग लड़की के साथ खानपुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद है और दोनों कहीं बाहर जाने की तैयारी में हैं। मृतक के बड़े भाई राकेश गौतम ने बताया कि सूचना मिलने पर वह लड़की के पिता के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। दोनों को काफी समझाने-बुझाने के बाद रात करीब तीन बजे घर वापस ले आए। सुबह खेत में पेड़ से लटका मिला शव सोमवार सुबह छोटू घर में नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान शौच के लिए गए एक ग्रामीण ने गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत में बेरी के पेड़ से उसका शव रस्सी के सहारे लटका देखा। सूचना पर लालपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीण बोले- एक साल से था प्रेम प्रसंग ग्रामीणों के मुताबिक दोनों के बीच करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध थे। सोमवार को युवक का शव मिलने और कुछ घंटे बाद युवती की मौत के बाद पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर ग्रामीणों के बीच अलग-अलग आशंकाएं भी व्यक्त की जा रही हैं। युवक की मौत की सूचना मिलते ही उसकी 17 वर्षीय प्रेमिका गहरे सदमे में चली गई। परिवार के अनुसार, सुबह करीब 11:30 बजे उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों मौतों के बीच करीब पांच घंटे का अंतर रहा। चार भाइयों में सबसे छोटा था छोटू परिजनों के अनुसार, छोटू चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके सभी बड़े भाइयों की शादी हो चुकी थी, जबकि उसकी शादी नहीं हुई थी। परिवार खेती-किसानी और मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता है। परिजन बोले- शादी की जिद कर रहा था युवक मृतक के भाई कन्हैया लाल ने बताया कि छोटू लड़की से शादी करना चाहता था। हालांकि लड़की नाबालिग थी और दोनों अलग-अलग जातियों से थे। परिवार उसे लगातार समझा रहा था, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा हुआ था। पुलिस कर रही दोनों मामलों की जांच लालपुर चौकी प्रभारी उपेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि युवक के पेड़ से लटके होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी पक्ष की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नाबालिग लड़की की मौत के मामले में भी पुलिस अलग से जांच कर रही है। ------------------- यह भी पढ़ें…. नोएडा में 6 साल के बच्चे की मौत के 5-जिम्मेदार ग्रेटर नोएडा में सिस्टम की लापरवाही ने 6 साल के मासूम आव्यान की जिंदगी छीन ली। इस मामले में 5 लोगों की सीधी लापरवाही सामने आई है। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा ने जौहर यूनिवर्सिटी बचाने को लेकर प्रदर्शन किया:कौशाम्बी में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    मेरठ में नई वेबसीरीज की शूटिंग शुरू:स्थानीय कलाकारों को मिलेगा बड़ा मंच, OTT और YouTube पर होगी रिलीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment