Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में निकली धूप, गर्मी का अलर्ट:40km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानिए आज का मौसम अपडेट

    7 hours ago

    2

    0

    मेरठ में शनिवार सुबह मौसम का मिला-जुला रूप देखने को मिला। दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई, लेकिन आसमान में हल्की घटा छाई रहने से मौसम पूरी तरह तपता हुआ नहीं दिखा। सुबह चल रही हल्की हवाओं ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी, हालांकि उड़ती धूल ने परेशानी बढ़ा दी। सुबह के समय मौसम सुहावना रहा, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा धूप तेज होती गई और गर्मी का असर बढ़ने लगा। हवा चलने के कारण शहर के कई इलाकों में धूल उड़ती रही। इससे खासकर दुपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 35 डिग्री तक जा सकता है तापमान मौसम विभाग के अनुसार मेरठ में मौसम साफ और धूप वाला रहेगा। अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिनभर हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलती रहेंगी, जिससे तेज गर्मी के बीच थोड़ी राहत मिलती रहेगी। मौसम साफ रहने के कारण बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। ऐसे में दोपहर के समय धूप और गर्म हवाओं का असर ज्यादा महसूस हो सकता है। डॉक्टरों की सलाह विशेषज्ञों का कहना है कि बदलते मौसम में लोगों को धूप और धूल से बचाव करना जरूरी है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि बिना जरूरी काम के दोपहर में बाहर निकलने से बचें, बाहर जाते समय सिर ढककर रखें और पर्याप्त पानी पीते रहें। वहीं एलर्जी और सांस की समस्या से जूझ रहे लोगों को धूल से बचने के लिए मास्क लगाने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुमारगंज में घर से जेवर-सामान चोरी:रात में घर के पीछे से घुसे थे, सोते समय की वारदात
    Next Article
    अंबेडकरनगर में कपड़ा व्यवसायी से 17 लाख की लूट:बिहार से लौटते समय हुई वारदात, घटना संदिग्ध मानकर पुलिस कर रही जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment