Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में नर्स की लाश स्कूटी पर ले गए भाई-बहन:खुद घरवालों ने 2 CCTV खोज निकाले; एप्रन पहने दिखी तीसरी महिला कौन थी?

    1 day ago

    1

    0

    मेरठ में 25 साल की स्टाफ नर्स अंजलि शर्मा हत्या मामले से जुड़े 2 CCTV फुटेज सामने आए हैं। दोनों फुटेज अंजलि के परिवार ने खुद जुटाए हैं। पहले वीडियो में आरोपी सूफियान और उसकी बहन साजिदा स्कूटी पर अंजलि की लाश ले जाते दिखाई दे रहे हैं। अंजलि के पैर सड़क पर घिसटते रहे। फिर एक युवक दौड़कर पहुंचा। उसने पैरों को स्कूटी पर रखा। दूसरे वीडियो में नर्स वाली एप्रन पहने एक महिला सूफियान के कमरे पर पहुंचती है। यह महिला कौन है और हत्या के बाद उसका वहां क्या काम था? अब पुलिस इन्हीं सवालों के जवाब तलाश रही है। दोनों वीडियो सूफियान के घर के सामने गली में एक घर में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुए हैं। मुख्य आरोपी सूफियान और साजिदा अरेस्ट हैं। 21मई की दोपहर हुए इस हत्याकांड में अब दोनों CCTV और पूरे मामला को विस्तार से जानिए– पहला फुटेज: साजिदा स्कूटी पर बैठी, सूफियान कमरे से लाश लेकर आया लोअर, टीशर्ट और दुपट्‌टा पहने साजिदा दिख रही है। उसने हेलमेट से चेहरा ढका है, वो स्कूटी पर आगे बैठी है। सूफियान अंजलि की लाश अपने किराए के कमरे से बाहर लाता है। फिर सूफियान और साजिदा किसी तरह स्कूटी संभालते हैं। लाश को स्कूटी पर रखते हैं। लाश बार-बार स्कूटी से दाएं-बाएं लुढ़कती है। लेकिन, साजिदा और सूफियान उसे किसी तरह संभालते हैं। साजिदा स्कूटी चलाती है, सूफियान पीछे बैठकर लाश को पकड़ता है। बीच में लाश रखते हैं। लाश को इस तरह ले जाते देख मोहल्लेवालों की भीड़ लग जाती है। जैसे ही साजिदा और सूफियान लाश ले जाने लगते हैं, तो उसके पैर सड़क पर घिसटते हैं। ये देखकर पड़ोसी युवक भागकर आता है और लाश के पैरों को ठीक से स्कूटी पर रखता है। इसके बाद साजिदा और सूफियान लाश लेकर चले जाते हैं। अंजलि की लाश को दोनों ने लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के बाहर फेंक दिया। मोहल्ले वालों से सूफियान बोला- तबीयत खराब हुई है मोहल्ले के लोगों को जब सूफियान और साजिदा पर शक हुआ तो उन्होंने लाश ले जाते हुए साजिदा और सूफियान से पूछा कि क्या हो गया? इसे कहां ले जा रहे हो? इस पर सूफियान ने पड़ोसियों को बताया कि इसकी अचानक तबीयत खराब हो गई है। गर्मी लग गई है, बेहोश है। बोल और चल नहीं पा रही है, इसलिए डॉक्टर के पास ले जा रहे हैं। तब मोहल्ले के एक युवक ने लाश के पैरों को स्कूटी पर सही से रखने में मदद कर दी। हालांकि, लोगों को सूफियान की बातों पर भरोसा नहीं हुआ। लेकिन, किराएदार का मामला होने के कारण किसी ने कुछ बोला नहीं। फिर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद मीडिया के जरिए जब खबर पता चली तो याद आया कि दोनों लाश को लेकर गए थे। दूसरा फुटेज: घर में आई एप्रन वाली महिला सूफियान-साजिदा के जाने के थोड़ी देर बाद CCTV में एक अन्य महिला दिखी। वह सूफियान के घर में जाती दिखी। हुलिए से ये महिला किसी अस्पताल की कर्मचारी जैसी नजर आ रही है। उसने कपड़ों के ऊपर जो कोट पहना है, वह किसी नर्स के एप्रन जैसा है। फुटेज में देखा जा सकता है कि एप्रन वाली महिला सूफियान के घर आती है। दूसरी तरफ से एक युवक, जो सूफियान लग रहा है, वो आता है। दोनों में कुछ बातें होती हैं। दोनों इधर-उधर घूमते, बात करते दिख रहे हैं। इसके बाद वो कोट वाली महिला जाती दिख रही है। ये कोट वाली महिला कौन है? कहां से आई? इसका इस केस से क्या कनेक्शन है? इसकी जांच पुलिस कर रही है। अंजलि के परिवार ने खुद तलाशे अहम सबूत दोनों CCTV अंजलि शर्मा के बड़े भाई प्रदीप शर्मा और बड़ी बहन नेहा शर्मा ने खुद तलाशे हैं। दोनों भाई-बहन खुद घटना वाली जगह पर गए। वहां जाने पर देखा तो सूफियान का किराए वाला कमरा खुला पड़ा था। पुलिस ने घर को सील तक नहीं किया था। जिस घर में लाश मिली, वहां अहम सबूत हो सकते हैं, मगर वो खुला पड़ा था। जलि के भाई-बहन ने पड़ोसियों से बातचीत की। गली में लगे CCTV कैमरों को चेक किया। तब सामने की बिल्डिंग के कैमरे में ये सारी फुटेज मिली हैं। जानिए पूरा मामला अंजलि का पति से तलाक केस चल रहा जागृति विहार सेक्टर-3 में रहने वाली अंजलि लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स थी। उसकी शादी 2018 में मेडिकल के सेक्टर-8 निवासी सनी के साथ हुई थी। दोनों का पांच साल का एक बेटा भी है। एक साल से उसका पति से झगड़ा चल रहा था। तलाक का केस भी कोर्ट में चल रहा है। अंजलि एक साल से भाई प्रदीप के पास रह रही थी। मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी के दौरान अंजलि की मुलाकात लिसाड़ी गेट निवासी सूफियान से हुई। सूफियान भी मेडिकल कॉलेज में वार्डब्वॉय है। दोनों का अफेयर शुरू हो गया। घरवालों के मुताबिक, सूफियान अंजलि पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन अंजलि ने मना कर दिया। शादी को लेकर झगड़ा, फिर गला घोंटकर हत्या की आरोपी साजिदा के मुताबिक, 21 मई को अंजलि लोहियानगर पहुंची थी। यहां शादी को लेकर सूफियान का उससे विवाद हो गया। इसके बाद मैं भी अपने भाई के साथ उससे झगड़ने लगी। फिर हम दोनों ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पहले स्कूटी, फिर ई-रिक्शा से ले जाकर मेडिकल कॉलेज के बाहर फेंक दिया। इधर, अस्पताल प्रशासन ने पुलिस और अंजलि के भाई प्रदीप को सूचना दी। जानकारी मिलने पर एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले मौके पर पहुंचे। अस्पताल परिसर और आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले गए, जिनमें आरोपी साजिदा ई-रिक्शा पर नजर आई। पुलिस ने डेढ़ घंटे में आरोपी साजिदा और उसकी मां को उनके घर से पकड़ लिया। रविवार रात सूफियान को पुलिस ने पकड़ा। बहन बोली- सूफियान अंजलि पर धर्मांतरण का दबाव बना रहा था अंजलि की बहन नेहा ने कहा- सूफियान बहन अंजलि को ब्लैकमेल कर रहा था। वह उस पर धर्मांतरण कर शादी का दबाव बना रहा था। मैंने अंजलि के मोबाइल में सूफियान का मैसेज पढ़ा था। उसमें लिखा था कि तुम अपने पति और बच्चे को छोड़कर धर्म बदल लो, मेरे साथ निकाह कर लो। बहन ने मना किया तो उसने हत्या कर दी। बहन नेहा ने बताया- मैंने अंजलि से पूछा था कि क्या वह सूफियान से शादी करना चाहती है, तो उसने कहा था कि बस हमारी दोस्ती है, इससे ज्यादा कुछ नहीं। हत्या से दो दिन पहले, यानी 19 मई को वह अंजलि से मिली थीं। उनकी सास को चोट लगी थी, इसलिए अंजलि उन्हें देखने के लिए उनके घर आई थी। 21 मई को उन्हें उसकी हत्या की जानकारी मिली। वह आनन-फानन में मौके पर पहुंचीं। बहन के गले पर निशान थे। उसके हाथों और पैरों पर भी घसीटने और मारपीट के निशान थे। सूफियान ने स्थायी नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर अंजलि से 5 लाख रुपए ठगे थे। दो दिन बाद पुलिस ने घर को सील किया लोहिया नगर के जिस किराए के मकान में अंजलि शर्मा की मौत हुई, उसे पुलिस ने 23 मई की शाम को सील किया। जबकि, वारदात 21 मई को हुई थी। आरोपी सूफियान की बहन साजिदा और मां को हिरासत में लेने के बाद जब उससे पूछताछ की गई तो उसने स्पष्ट बताया कि वो लाश को लोहियानगर के इसी किराए के मकान से लेकर आई थीं। इतने बड़े हत्याकांड के बावजूद पुलिस ने क्राइम स्पॉट को सील नहीं किया। 23 मई को जब अंजली के परिजन खुद जांच करने लोहियानगर में उस घर पहुंचे, तब उन्होंने देखा कि घर खुला है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। तब देर शाम जाकर पुलिस ने घर सील किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि इन दो दिनों में घर में लोगों के जाने, वहां सबूतों के साथ छेड़छाड़ किए जाने की पूरी संभावना है। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- प्रयागराज में पादरी ने प्रिंसिपल से किया गैंगरेप: बेटे और सेक्रेटरी ने भी दिया साथ; बोली- नौकरी का डर दिखाकर किया गंदा काम प्रयागराज में रविवार को स्कूल प्रिंसिपल से गैंगरेप का मामला सामने आया है। संस्था ‘डायसिस ऑफ लखनऊ’ के अंतर्गत स्कूल चलता है। प्रिंसिपल ने बताया- संस्था के चेयरमैन, उनके बेटे और सेक्रेटरी ने नौकरी से निकालने का डर दिखाकर मेरे साथ गंदा काम किया। विरोध करने पर गालियां और जान से मारने की धमकी दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी MLC चुनाव के लिए भाजपा के 5 प्रत्याशी घोषित:अवनीश सिंह समेत सभी उम्मीदवार रिपीट; सपा-कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रहीं
    Next Article
    कानपुर में बाप-बेटे की बीच सड़क हत्या:बाइकों की टक्कर के बाद दबंगों ने चाकू से गोदा, एक बेटे की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment