Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में नेशनल कबड्‌डी खिलाड़ी की हत्या:15 अप्रैल से लापता थी अनुष्का, 3 पुलिस की टीमें कर रहीं थी तलाश

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र से लापता चल रही कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का का रविवार देर रात शोभापुर पुलिस चौकी के पास नाले से शव पुलिस ने बरामद कर लिया। फास्ट फूड का ठेला लगाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया है जिसने अनुष्का की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की है। पुलिस की माने तो अनुष्का पर फास्ट फूड संचालक के 3600 रूुपय रुपये उधार थे जो वह नहीं दे पा रही थी। दौराला थाना क्षेत्र के चिरोड़ी गांव में नेमपाल का परिवार रहता है। नेमपाल की 17 वर्षीय बेटी अनुष्का पाल कबड्डी की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी थी। 16 अप्रैल को अनुष्का संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की और 28 अप्रैल को कंकरखेड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज कर दी। गाजियाबाद में प्रतियोगिता खेलने गई थी अनुष्का अनुष्का के लापता होने के बाद परिवार ने पुलिस को बताया कि आखरी बार वह गाजियाबाद कबड्डी प्रतियोगिता खेलने गई थी। वहां से उसने 60 हजार रूुपय रुपये पुरस्कार के रूप में भी जीते थे। अनुष्का ने बताया था कि उसकी सहेली की मां की तबीयत खराब थी जिस कारण वह रुपए उसने उसे दे दिए थे। कंकरखेड़ा में किराए पर रहती थी अनुष्का अनुष्का को गांव से शहर आकर प्रेक्टिस करने में काफी दिक्कत होती थी। इसलिए उसने कंकरखेड़ा के शोभापुर में किराए का कमरा लिया हुआ था। कई दिन तक जब उसने परिवार से संपर्क नहीं किया तो परिजन परेशान हो गए। उन्होंने अनुष्का के कमरे पर पता किया लेकिन वह वहां नहीं मिली। इसी के बाद उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एडीजी जोन से मिलकर लगाई थी गुहार कंकरखेड़ा पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए हाल ही में अनुष्का के परिजन उसकी बरामद की की मांग को लेकर एडीजी जोन भानु भास्कर से मिले थे। एडीजी ने एसपी सिटी से पूरे मामले की जानकारी मांगी। इसके बाद दो टीमों को अनुष्का की तलाश में लगा दिया गया। कॉल डिटेल्स के आधार पर संदिग्ध पकड़ा एडीजी की फटकार के बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई और उन्होंने मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर एक संदिग्ध को चिन्हित किया, जिससे आखरी बार अनुष्का की बात हुई थी। वह शख्स देहरादून का श्याम धनक बताया गया जिसे पुलिस ने जल्द हिरासत में ले लिया। कुछ घंटे बाद ही श्याम धनक ने अनुष्का की हत्या का खुलासा कर दिया। उसने बताया की हत्या के बाद वह चंडीगढ़ भाग गया था। आरोपी ने नाले से बरामद कराया शव फास्ट फूड संचालक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की जिसके बाद उसने पूरा घटनाक्रम पुलिस को बयां किया। बताया कि 15 अप्रैल की रात उसका अनुष्का के साथ पैसे को लेकर झगड़ा हुआ था। अनुष्का ने पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी थी। इसी के चलते श्याम घनक ने अनुष्का को रात में बुलाया और पहले जबरन बियर पिलाई। इसके बाद मौका पाकर ईट से उसका सिर कुचल दिया और शव नाले में फेंक दिया। बेटी की हत्या से परिवार में मचा कोहराम बेटी का शव मिलने की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया। रात में ही परिजन कंकरखेड़ा थाने पहुंच गए। मौके पर मौजूद पिता ने बिलखते हुए बताया कि अनुष्का खेल के साथ पढ़ाई में भी होशियार थी। इसी साल उसने 12वीं की परीक्षा पास की थी। उन्होंने बताया की बेटी पुलिस अफसर बनना चाहती थी। मां ललिता अभी भी यह मानने को तैयार नहीं है कि वह शव उनकी बेटी का है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा जिपलाइन हादसा...बच्चे की जान की कीमत 10 लाख:कंपनी मालिकों ने भिजवाया चेक, विधायक ने सरकारी मदद बताकर दिया
    Next Article
    KGMU के कर्मचारियों को लखनऊ से बाहर जाने पर रोक:यूरोलॉजी विभाग पर एक्शन, दवा वितरण कर्मचारी हटाए; घोटाले का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment